{"_id":"5c9201f6bdec22146a72cd6a","slug":"special-kids-perform-wonderfully-at-special-olympics-hels-at-abu-dhabi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल बच्चों का होली पर धमाल, अबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल बच्चों का होली पर धमाल, अबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन
Wed, 20 Mar 2019 02:33 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्पेशल खिलाड़ियों ने अबुधाबी में चल रहे स्पेशल ओलंपिक में पदकों की झड़ी लगाकर राजधानी के लोगों को होली गिफ्ट दिया है। खेलों में लखनऊ के खिलाड़ियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। अभी तक शहर के पांच खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं
छावनी स्थित आशा स्कूल की छात्रा प्रिया कुशवाहा ने एथलेटिक्स की 300 मीटर और 1000 मीटर रेस में श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने दो गुणे 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। आशा स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा ने कहा कि यह वास्तव में स्कूल के लिए गौरव का क्षण है।
उधर, आशा ज्योति स्कूल की पूजा शंकर ने भी स्पेशल ओलंपिक में एक स्वर्ण और एक रजत अपने नाम किया। उन्होंने 100 मीटर में सोना जीता, जबकि 200 मीटर में रजत जीतने में कामयाब रही। पूजा शंकर इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का परचम फैला चुकी हैं। हालांकि स्पेशल ओलंपिक में यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

चेतना स्कूल की इच्छा पटेल ने पावरलिफ्टिंग में अपना दमखम दिखाते हुए एक रजत और दो कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। वे बाबू स्टेडियम में सामान्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करती हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई सफलताएं हासिल कर चुकी हैं। अस्मिता स्कूल के अलंकृत गुप्ता ने साइकिलिंग में दो किमी में जहां स्वर्ण पर कब्जा जमाया, वहीं पांच किमी में रजत पदक जीतने में सफल रहे।
चेतना स्कूल के बॉस्केटबाल प्लेयर राहुल सिंह ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। स्पेशल ओलंपिक, लखनऊ जोन के कोआर्डिनेटर एजाज अख्तर का कहना है कि हमेशा की तरह हमारे बच्चे स्पेशल ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ने सफल रहे। इसके लिए उनकी इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प को श्रेय देना चाहता हूं। अभी खेलों में दो दिन शेष है। उम्मीद है कि अभी हमारे खिलाड़ी और भी पदक हासिल कर सकते हैं।