फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special facility on Navratri: 20 trains will stop at Maihar station till 17th October.

नवरात्र पर विशेष सुविधा : 17 अक्तूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 20 ट्रेनें

Wed, 02 Oct 2024 06:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Special facility on Navratri: 20 trains will stop at Maihar station till 17th October.
लखनऊ। नवरात्र पर श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गुरुवार से मध्य प्रदेश के मैहर रेलवे स्टेशन पर 20 ट्रेनों को स्पेशल स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 17 अक्तूबर तक जारी रहेगी। मैहर में स्थित मां शारदा के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन के लिए लखनऊ से हजारों श्रद्घालु जाते हैं।
विज्ञापन





उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 10558 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस, 12669 चेन्नई सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस को दोनों तरफ से ठहराव दिया गया है। 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस भी आते-जाते मैहर में रुकेगी। 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस, 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस, 11056 गोदान एक्सप्रेस और 18202 नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस को दोनों तरफ से मैहर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन




धार्मिक स्थलों के स्टेशनों पर खोले गए अतिरिक्त टिकट काउंटर



यात्रियों की सहूलियत के लिए धार्मिक स्थलों के स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। आरपीएफ व जीआरपी के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। पेयजल और शौचालय की सुविधाएं बेहतर की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed