फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special facility in lucknow to delhi tejas express

लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ेगी तेजस, एलसीडी, वाईफाई के साथ संजीव कपूर का मेन्यू

Tue, 13 Jun 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Jun 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
special facility in lucknow to delhi tejas express
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ से दिल्ली के बीच जल्द ही तेजस एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी। इस संबंध में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु से दिल्ली में मुलाकात कर ट्रेन को चलाने को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


इसके साथ उन्होंने रेलंत्री से प्रदेश में लटकी हुई रेलवे की परियोजनाओं को पूरा करने और यात्रियों ट्रेनों को जल्द शुरू करने को भी कहा। वहीं, इलाहाबाद से दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी ट्रेन शुरू कराने पर भी बातचीत की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में रेलमंत्री सुरेश प्रभु की ओर से स्पेशल ट्रेनों अंत्योदय, हमसफर, तेजस आदि की घोषणा की गई थी, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया था। अक्टूबर में ही रेलवे बोर्ड ने चारों ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से हमसफर एक्स्प्रेस, गोरखपुर व आनंदविहार के बीच चलनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में तेजस एक्सप्रेस को चलाने को लेकर सोमवार को रेलमंत्री से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बातचीत की।

उन्होंने रेलमंत्री से आग्रह किया कि लखनऊ जंक्शन से दिल्ली के लिए तेजस एक्सप्रेस जल्द शुरू कराई जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। बता दें कि तेजस का शेड्यूल जारी हो चुका है, सिर्फ चलना बाकी है।

 

किराया शताब्दी के मुकाबले होगा महंगा

special facility in lucknow to delhi tejas express
डेमो - फोटो : demo pic
​यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। इसमें सीटों पर एलसीडी, वाईफाई के साथ-साथ कैटरिंग का मेन्यू मशहूर शेफ संजीव कपूर द्वारा तैयार किया जाएगा। हालांकि, इस ट्रेन का किराया शताब्दी के मुकाबले महंगा होगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि इलाहाबाद उत्तर मध्य रेलवे जोन का प्रमुख केंद्र व शहर है। लिहाजा यहां से दिल्ली व मुंबई के लिए डायरेक्ट ट्रेनें शुरू करवाई जाएं, ताकि यात्रियों को राहत हो सके।

रायबरेली से इलाहाबाद के बीच रेलवे लाइनों को डबल करने की बात पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायबरेली से इलाहाबाद केबीच डबलिंग का काम पुराने प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे शुरू करवाकर जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कानपुर, पुखराया व रूरा सहित हाल में हुए रेल हादसों पर डिप्टी सीएम व रेलमंत्री के बीच गहन बातचीत हुई। डिप्टी सीएम के अनुसार, रेलमंत्री ने बताया कि पटरियों की मरम्मत व सेफ्टी के लिए बजट में घोषणाएं की गई हैं। एक लाख करोड़ रुपये के फंड से ट्रैक मेंटेनेंस व सेफ्टी के काम पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed