फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special event on gomati bank during dev diwali

देव दिवाली पर दीपों से गोमा का भव्य शृंगार

Thu, 14 Nov 2013 01:10 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Thu, 14 Nov 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
 special event on gomati bank during dev diwali

गोमती स्वच्छता अभियान के तहत गंगा स्नान पर विभिन्न संस्थाएं एकजुट होकर आयोजन करेंगी। 16 और 17 नवंबर को राजधानी में गोमा के कई घाटों पर विशेष पूजन होगा।

विज्ञापन


जिसमें गोमती संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के अलावा आर्ट ऑफ लिविंग, शिक्षक संगठन, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स भी शामिल होंगे।

सबसे बड़ा आकर्षण देव दिवाली पर गोमा तट पर दीपों से शृंगार और वाराणसी जैसी भव्य आरती होगी।

गोमती संरक्षण अभियान समन्वय समिति की बैठक हजरतगंज में चौपड़ अस्पताल स्थित लोक भारती कार्यालय परिसर में हुई।

बैठक में बताया गया कि गोमती अभियान को समाज से जोड़ने के लिए 16 व 17 नवंबर को विभिन्न घाटों पर गोमती पूजन व संकल्प कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

16 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शनिदेव घाट पर विशेष पूजन होगा।  17 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह 8:00 बजे से झूलेलाल पार्क और चित्रगुप्त घाट पर पूजन व संकल्प कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


बैठक में महंत राम सेवक दास, विशाल मल्होत्रा, अरुण कुमार, अजय प्रकाश, सुरेश पति त्रिपाठी, दिनेश सिंह, गोस्वामी जी, अर्पित साहू, भास्कर अस्थाना, हृदय नारायण श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी कुमार, कृष्णानंद राय, गोपाल उपाध्याय, लोक भारती के संगठन सचिव बृजेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगमगाएगा कुड़ियाघाट
16 नवंबर को शाम 6:00 से 7:30 बजे तक कुड़ियाघाट पर देव दिवाली का आयोजन गोमती जलजीवन समिति करेगी।

समिति के ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि करीब 1000 दीपों से गोमती तट को सजाया जाएगा। इस मौके पर महापौर डॉ. दिनेश शर्मा, मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि मौजूद रहेंगी। आठ साल से यह आयोजन किया जा रहा है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed