{"_id":"601af7618ebc3ed1b4638662","slug":"special-cleaning-campaign-will-start-from-today-in-13-wards-lucknow-news-lko5630560176","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तेरह वार्डो में विशेष सफाई अभियान, मोबाइल से दर्ज करानी होगी उपसि्थति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तेरह वार्डो में विशेष सफाई अभियान, मोबाइल से दर्ज करानी होगी उपसि्थति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम छह दिवसीय विशेष सफाई अभियान बृहस्पतिवार से 13 वार्डों में चलाएगा। हर वार्ड के लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है।
जिनको सुबह साढ़े सात बजे आवंटित वार्ड में जाकर जीपीएस के जरिए मोबाइल से उपस्थिति भी नगर आयुक्त को देनी होगी। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से बुधवार को आदेश भी जारी कर दिया गया। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि अभियान के दौरान खाली प्लॉटों से भी कूड़ा हटाया जाएगा।
हर वार्ड में एक मलिन बस्ती को चिह्नित कर विशेष सफाई कराई जाएगी। पार्क व नालियों की भी सफाई की जाएगी।
चिह्नित पड़ाव स्थलाें के अलावा जो पड़ाव स्थल होंगे उनको समाप्त किया जाएगा। नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर लगाए जाने के लिए स्थल भी चिह्नित किए जाएंगे।
इन वार्डों में चलेगा अभियान
राजाराम मोहन राय, विक्रमादित्य, हजरतगंज-रामतीरथ, महात्मा गांधी, मशकगंज-वजीरगंज, बाबू बनारसी दास, जेसी बोस, नजरबाग, लालकुआं, बशीरतगंज-गनेशगंज, रानी लक्ष्मी बाई, मौलवीगंज व गोलागंज।
निरीक्षण में मिली गंदगी, जुर्माना
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बुधवार को गौतम पल्ली और विक्रमादित्य रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान बंगला नंबर नौ के सामने मलवा पाए जाने पर ठेकेदार पर दो हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा विक्रमादित्य मार्ग पर अवैध ठेले गुमटी हटाए जान के निर्देश नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी को दिए।