फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special camps for Aadhaar start from today

Lucknow News: आधार के लिए विशेष शिविरों की शुरुआत आज से

Sat, 01 Aug 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Special camps for Aadhaar start from today
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। नया आधार कार्ड बनवाना हो या पुराने में नाम परिवर्तित कराना हो, अब एक ही स्थान पर आधार से जुड़ी सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। भारतीय डाक विभाग की तरफ से शनिवार से आधार के लिए विशेष शिविरों की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन


मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि परिक्षेत्र में 120 आधार शिविरों का आयोजन होगा। लखनऊ में ही 24 से अधिक शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालय चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन



सुनील कुमार राय ने बताया कि इन विशेष शिविरों में नए आधार के लिए नामांकन, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि व अन्य जनसांख्यिकीय विवरण का संशोधन किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट कराए जा सकेंगे। फोटो, फिंगरप्रिंट एवं आइरिस भी अपडेट किए जाएंगे। पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में यहां लगेंगे आधार शिविर
लखनऊ जीपीओ क्षेत्र
01 अगस्त : सिप्स अस्पताल के पीछे, जवाहर नगर।
08 अगस्त : मड़ियांव खुदान, गौस मो. मदरसा, नासिर फार्म, मड़ियांव।
22 अगस्त : मनकामेश्वर मंदिर के पास, टैगोर मार्ग, डालीगंज।
लखनऊ परिक्षेत्र
1 से 4 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, रसूलपुर, तिकनियामऊ, गोसाईंगंज।
5 से 7 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, मीरकनगर, निगोहां।
10 से 12 अगस्त : पंचायत भवन, रहमान खेड़ा, काकोरी।
13 से 17 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, थावर, माल।
18 से 20 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, महिंगवां, इटौंजा।
21 से 24 अगस्त : एलीगेंट स्कूल, पश्चिमगांव, सैरपुर, बीकेटी।
25 से 28 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, दरियापुर, गढ़ी चुनौती, बंथरा।
29 से 31 अगस्त : प्राथमिक विद्यालय, शेखनापुर, सरोजनीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed