फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special campaign will run for 10 days, if you get ride on tractor trolley then you will be fined 10 thousand

सीएम की सख्ती: ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर से सवारियां ढोते मिले तो 10 हजार का लगेगा जुर्माना, यातायात विभाग जागा

Mon, 03 Oct 2022 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Oct 2022 08:39 AM IST
सार

प्रदेश में अब ट्रैक्टर ट्रॉली, डाला और डंपर से सवारियां ढोने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए रविवार से ही 10 दिनों का विशेष अभियान भी शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Special campaign will run for 10 days, if you get ride on tractor trolley then you will be fined 10 thousand
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

कानपुर में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत के बाद अब शासन-प्रशासन सख्त हो गया है। जो ट्रैक्टर ट्रॉली कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उसमें करीब 50 लोग सवार थे और इस तथ्य के सामने आने के बाद शासन ने कार्रवाई का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में अब ट्रैक्टर ट्रॉली, डाला और डंपर से सवारियां ढोने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए रविवार से ही 10 दिनों का विशेष अभियान भी शुरू कर दिया गया है। लखनऊ, लखीमपुर, कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली के हादसे में कई लोगों की जान जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती पर यातायात विभाग की नींद टूटी और एडीजी यातायात अनुपम कुलश्रेष्ठ ने इसका आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। कानपुर में हुए हादसे के पीड़ितों से मिलने के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने सड़क सुरक्षा के संबंध में परिवहन विभाग व गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी हाल में ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में यात्रा न होने दिया जाए। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यात्रा के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली या ट्रक का उपयोग न करें। अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए यात्रा के लिए सुरक्षित साधनों का ही इस्तेमाल करें। सीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर गांवों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed