{"_id":"6048fdd58ebc3e59067db0bf","slug":"special-campaign-will-be-conducted-on-march-13-to-provide-loans-to-street-vendors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथ विक्रेताओं को कर्ज दिलाने के लिए 13 मार्च को चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथ विक्रेताओं को कर्ज दिलाने के लिए 13 मार्च को चलेगा विशेष अभियान
Wed, 10 Mar 2021 10:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को कर्ज दिलाने के लिए 13 मार्च को विशेष अभियान चलाने जा रही है। केंद्र सरकार ने ने यूपी को 8.32 लाख पटरी दुकानदारों को 31 मार्च तक कर्ज देने का लक्ष्य दिया है। अभी तक 4.42 लाख दुकानदारों को ही बैंकों ने कर्ज दिया है। इसलिए प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों व 43 अमृत शहरों में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि विशेष अभियान चलाने से पहले राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक कर अधिक से अधिक दुकानदारों को कर्ज देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। छोटी तकनीकी त्रुटियों के कारण अस्वीकृत हुए आवेदन पत्रों की कमियां दूर कर पटरी दुकानदारों को कर्ज दिलाया जाए।