{"_id":"63126fa050e3d1ca349477a7b5395ea6","slug":"special-bus-service-for-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के लिए दशहरा से शुरू होगी स्पेशल बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के लिए दशहरा से शुरू होगी स्पेशल बस सेवा
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने दशहरा और दिवाली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से पूर्वांचल के लिए स्पेशल बस का संचालन करेगा।
विज्ञापन
यह स्पेशल बसें दशहरा से शुरू होगी जो दिवाली तक चलेंगी। निगम ने दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
गुरुवार को निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम की तरफ से प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को बस सुविधा मुहैया कराने के सिलसिले में सरकुलर जारी किया गया।
विज्ञापन
इस सरकुलर की जानकारी देते हुए प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि दिल्ली से पूर्वांचल के वाराणसी, इलाहाबाद, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, महाराजगंज, सुनोली, बढ़नी, बस्ती, देवरिया, डुमरियागंज बहराइच, गोंडा, बलरामपुर एवं फैजाबाद के लिए 3000 बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
ये बसें दिल्ली से स्पेशल रूप में गतव्य जिले के यात्रियों को लेकर रवाना होगी जो डायरेक्ट जाएगी। दशहरा से ऐसी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा जो दिवाली के बाद तक चलेंगी। ये बसें लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़ आदि परिक्षेत्र से दिल्ली भेजी जाएगी।
पुलिस भर्ती के लिए बसें
परिवहन निगम ने पुलिस भर्ती के उमड़ने वाली भीड़ के लिए भी बस संचालन का इंतजाम किया है। जिससे पुलिस भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन सुविधा हासिल हो सके।
प्रवक्ता मिश्रा ने बताया कि प्रबंध निदेशक से इसके लिए अलग से क्षेत्रीय प्रबंधकों को 22 से 28 अक्तूबर तक बस चलाने के निर्देश दिए हैं।