फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Space day programme in AKTU.

अंतरिक्ष दिवस: पहली सेटेलाइट रूस की मदद से लांच की... आज 60 देशों के सेटेलाइट लांच कर रहा है इसरो

Thu, 08 Aug 2024 11:39 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Aug 2024 11:39 AM IST
सार

एकेटीयू में आयोजित अंतरिक्ष दिवस के मौके पर इसरो की स्थापना के बाद उसके योगदान की चर्चा की गई और भविष्य की योजनाओं व जरूरतों का भी वर्णन किया गया।

विज्ञापन
Space day programme in AKTU.
कार्यक्रम में इसरो इसट्रैक के निदेशक बीएन रामकृष्ण, कुलपति एकेटीयू प्रो. जेपी पांडेय व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एकेटीयू में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि इसरो को 55 साल हो गए हैं। इस दौरान उसे सफलता भी मिली और असफलता भी लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी। आज भी इसरो विकसित भारत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आने वाले समय में बिना हथियारों के युद्ध लड़ा जाएगा। ऐसे में सेटेलाइट की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है कम्युनिकेशन सेटेलाइट को कोलैप्स कर देने पर सब कुछ ठप्प हो जाएगा। एक वह समय था जब हमारी पहली सेटेलाइट आर्यभट्ट को रूस ने लांच किया था। आज हम 60 देशों के सेटेलाइट लांच कर रहे हैं। इसके माध्यम से हम 75000 करोड़ की आय भी कर रहे हैं। इसरो देश के आर्थिक विकास के भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। आज इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है कल आपके बीच से ही कोई वैज्ञानिक इसरो में जाएगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर इसरो इस ट्रैक के निदेशक बीएन रामकृष्ण ने कहा कि चंद्रयान 3 को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार देने की कल ही घोषणा हुई है। यह हमारे लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। मून पर चार पैरों की पूरी लैंडिंग काफी महत्वपूर्ण होती है। पहले चंद्रयान, फिर दो और अभियान के बाद यह सफलता मिली है । हमने इस दौरान आने वाली कमियों को दूर किया। इसलिए असफलता सफलता से ज्यादा बड़ी होती है। हमें असफलता का विश्लेषण करके क्यों असफल रहे, कहां कमियां रह गईं। इसे ध्यान में रखकर आगे बढ़ना है। सफलता जरूर मिलेगी। यह बात सिर्फ विज्ञान नहीं, आपके जीवन, शोध सभी में लागू होती है।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से अपील की है कि विकसित भारत का हिस्सा बनें। आपके आसपास क्या हो रहा है, विज्ञान के क्षेत्र में, तकनीक के क्षेत्र में, फंडामेंटल साइंस और मैथ्स को भी जानें। आप देश का भविष्य हैं। आप किसी भी क्षेत्र में देश के विकास का हिस्सा बने। क्वालिटी विकसित करें। सवाल पूछने में कभी न हिचकें। अपने शिक्षक से तब तक पूंछे जब तक आपको संतुष्टि न मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed