{"_id":"f35b3ac90e5cdcaabcf6b5eeed7139fb","slug":"sp-workers-arrested-in-gorakhpur-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, रेप की घटनाओं पर क्या बोले यूपी के राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, रेप की घटनाओं पर क्या बोले यूपी के राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Feb 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
नाईक राज्यपाल राम नाईक ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर असंतुष्टि जाहिर की। कहा कि इसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के बाद शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे राज्यपाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कुछ महीने पहले जब इस क्षेत्र में आना हुआ था तब यहां बलात्कार की घटना सुर्खियां बनी हुई थी।
ऐसे घटनाएं दिल दहला देने वाली होती हैं। प्रदेश में अब आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले दीक्षा भवन में यूनिवर्सिटी के 33वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने विभिन्न विभागों के 41 टॉपर्स को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल राम नाईक के खिलाफ सपा नेताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। यूनिवर्सिटी गेट से प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को मुचलके पर सभी को रिहाई मिल गई।
पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी शकील के नेतृत्व में सपा नारेबाजी करते कार्यकर्ता राज्यपाल पर सपा सरकार विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगा रहे थे।
सिर पर काली पट्टी और हाथ में काले झंडे लेकर नगर निगम गेट पर जमा हुए प्रदर्शनकारी ‘राज्यपाल वापस जाओ-संवैधानिक पद की लाज बचाओ‘, ‘आजम खां जिंदाबाद, मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए यूनिवर्सिटी गेट पर पहुंचे।