यूपी के उपचुनाव में सपा का जलवा, जानें, किसे मिलीं कितनी सीटें
उपचुनाव में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी गाजीपुर जिले की जंगीपुर व मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही। दोनों जगह भाजपा दूसरे नंबर पर रही, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
जंगीपुर सीट पर पूर्व मंत्री स्व. कैलाश यादव की पत्नी किसमतिया ने तो बिलारी सीट से स्व. हाजी इरफान के बेटे मो. फईम विजयी रहे। जंगीपुर सीट कैलाश यादव के निधन से तो बिलारी सीट हाजी इरफान की सड़क हादसे में मौत के कारण खाली हुई थी।
जंगीपुर सीट पर किसमतिया ने 82,316 वोट हासिल किए। उन्होंने भाजपा के रमेश को 22,092 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस यहां चौथे स्थान पर रही। यहां 1,246 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। जबकि बिलारी में मो. फईम 90,464 वोट हासिल किया।
उन्होंने भाजपा के सुरेश सैनी को 7,093 मतों के अंतर से हराया। यहां कांग्रेस के शिशुपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। यहां 1,493 मतदाताओं ने सभी उम्मीदवारों को नकारते हुए नोटा का इस्तेमाल किया।
उपचुनाव में कहां-कितने वोट
जंगीपुर सीट का परिणाम--नाम--पार्टी--मत
किसमतिया--सपा--82316
रमेश--भाजपा --60224
शैलेश--कांग्रेस--6852
दिनेश कुमार मौर्य--सुहेलदेव--भारतीय समाज पार्टी--8925
बिलारी सीट का परिणाम
नाम--पार्टी--मत
मो. फईम--सपा--90464
सुरेश सैनी--भाजपा--83371
शिशुपाल सिंह--कांग्रेस--3670