फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP wins in UP bypoll.

यूपी के उपचुनाव में सपा का जलवा, जानें, किसे मिलीं कितनी सीटें

Thu, 19 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
SP wins in UP bypoll.
- फोटो : amar ujala

उपचुनाव में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी गाजीपुर जिले की जंगीपुर व मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही। दोनों जगह भाजपा दूसरे नंबर पर रही, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।

विज्ञापन


जंगीपुर सीट पर पूर्व मंत्री स्व. कैलाश यादव की पत्नी किसमतिया ने तो बिलारी सीट से स्व. हाजी इरफान के बेटे मो. फईम विजयी रहे। जंगीपुर सीट कैलाश यादव के निधन से तो बिलारी सीट हाजी इरफान की सड़क हादसे में मौत के कारण खाली हुई थी।
विज्ञापन


जंगीपुर सीट पर किसमतिया ने 82,316 वोट हासिल किए। उन्होंने भाजपा के रमेश को 22,092 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस यहां चौथे स्थान पर रही।  यहां 1,246 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। जबकि बिलारी में  मो. फईम 90,464 वोट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा के सुरेश सैनी को 7,093 मतों के अंतर से हराया। यहां कांग्रेस के शिशुपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।  यहां 1,493 मतदाताओं ने सभी उम्मीदवारों को नकारते हुए नोटा का इस्तेमाल किया।

उपचुनाव में कहां-कितने वोट

SP wins in UP bypoll.

जंगीपुर सीट का परिणाम--नाम--पार्टी--मत
किसमतिया--सपा--82316
रमेश--भाजपा    --60224
शैलेश--कांग्रेस--6852
दिनेश कुमार मौर्य--सुहेलदेव--भारतीय समाज पार्टी--8925

बिलारी सीट का परिणाम
नाम--पार्टी--मत
मो. फईम--सपा--90464
सुरेश सैनी--भाजपा--83371
शिशुपाल सिंह--कांग्रेस--3670

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed