फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP will oppose bulldozers on the road: Akhilesh Yadav said, BJP government is destroying properties

बुलडोजर का सड़क पर विरोध करेगी सपा: अखिलेश यादव ने कहा- संपत्तियों को ध्वस्त कर रही है भाजपा सरकार

Tue, 26 Apr 2022 07:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 26 Apr 2022 07:25 PM IST
सार

जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है। बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन
SP will oppose bulldozers on the road: Akhilesh Yadav said, BJP government is destroying properties
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग संपत्तियों को ध्वस्त करने में लगा रही है। दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैरकानूनी कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी जनहित में भाजपा की इस रणनीति का विरोध करती रहेगी।

विज्ञापन


जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है। बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं। जन सामान्य को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। जनता को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार के दो ही काम हैं एक जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना। भाजपा राज में समाज का हर वर्ग कराह रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से लोग त्राहि त्राहि करने लगी हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने मातृ संगठन आरएसएस का एजेंडा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाय वैमनस्य बढ़ा है। गरीबी बढ़ रही है। हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था का बोलबाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और देवरिया जाएगा प्रतिनिधि मंडल

सपा ने मुजफ्फरनगर एवं देवरिया में हुई घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरनगर में हुई विपिन कश्यप व कलीराम कश्यप की हत्या के मामले में सपा का प्रतिनिधि मंडल एक मई को मौके पर जाएगा। परिजनों से मिलकर स्थिति की जानकारी लेगा।


प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव रमेश प्रजापति, सुधाकर कश्यप, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी शामिल रहेंगे। इसी तरह देवरिया में चुनाव के दिन पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमे की जांच करने और इनमा घोषित करने के मामले में भी प्रतिनिधि मंडल मौके पर जाकर स्थिति की जानकारी लेगा।


देवरिया जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, विधायक संग्राम यादव, पूर्व सांसद कनकलता सिंह एवं रमा शंकर राजभर, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव, जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed