फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP wants to spread communalism in Uttar Pradesh.

'यूपी को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती सपा'

Fri, 02 Oct 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Oct 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
SP wants to spread communalism in Uttar Pradesh.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा है कि सपा सरकार यूपी को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है। गौतमबुद्धनगर के दादरी के बिसाहड़ा में मोहम्मद अखलाक की पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या व उनके बेटे को गंभीर रूप से घायल करने की घटना में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही इसी ओर इशारा कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दादरी घटना की निंदा करते हुए कहा कि जहां केंद्र सरकार धर्म की आड़ में आम जनता को आपस में लड़ाकर वोटों का ध्रुवीकरण कराना चाहती है, वहीं यूपी में समाजवादी पार्टी इन सांप्रदायिक ताकतों के साथ मिलकर चुनावी लाभ लेने की जुगत में लगी हुई है।
विज्ञापन


भाजपा व सपा नेता इस घटना को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर आग में घी डालकर प्रदेश में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने में लगे हैं।

कांग्रेस ने मृतक के परिवार के लिए की मांग

SP wants to spread communalism in Uttar Pradesh.

उन्होंने दुखद घटना में मारे गए मोहम्मद अखलाक के परिवार को समुचित मुआवजा देने के साथ उसके घायल बेटे को मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध कराने के साथ उनके परिजनों को सुरक्षा देने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नसीब सिंह व विधान परिषद सदस्य नसीब पठान ने पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सिराज मेंहदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को दादरी पहुंच रहा है जो पीड़ित परिवार से मिलकर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करेगा और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल व पूर्व मंत्री सतीश शर्मा भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed