फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp to make election strategy on 4th feb

तो 'अति पिछड़ा' है सपा का समाजवाद!

Fri, 31 Jan 2014 12:10 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Jan 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
sp to make election strategy on 4th feb

समाजवाद का झंडा बुलंद करने वाली समाजवादी पार्टी में कितना समाजवाद है, यह उसके इस फैसले से ही जाहिर हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव संचालन समिति में पिछड़ों-अति पिछड़ों को तरजीह देकर राजनीतिक समीकरण का संकेत दे दिया है। मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में 18 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति में 14 पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के हैं।

विज्ञापन


सपा लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस चुकी है। रामपुर, रायबरेली और अमेठी को छोड़कर बाकी सभी लोकसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। मंडल स्तर पर देश बचाओ-देश बनाओ रैलियां हो रही हैं। प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों, विधायकों, मंत्रियों और दर्जा प्राप्त मंत्रियों के साथ चुनावी समीक्षाएं चल रही हैं।

विज्ञापन

लगाई जा रही है पुरजोर ताकत

sp to make election strategy on 4th feb

बूथ प्रभारियों के सम्मेलन हो रहे हैं और सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए साइकिल यात्राएं निकाली जा रही हैं। पूरे अभियान की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में 18 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति बनाई गई है।

प्रदेश की चुनावी रणनीति तय करने के लिए समिति की पहली बैठक 4 फरवरी को सपा मुख्यालय में बुलाई गई है। इसमें चुनाव के नजरिये से हर पहलू पर विचार किया जाएगा। कुछ नए कार्यक्रम भी घोषित किए जा सकते हैं।

चुनाव संचालन समिति में हैं ये सदस्य

sp to make election strategy on 4th feb

समिति में मंत्री शिवपाल सिंह यादव, ओमप्रकाश सिंह, बलराम सिंह यादव, अहमद हसन, रामगोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, गायत्री प्रसाद प्रजापति, पूर्व मंत्री भगवती सिंह, मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. अवधनाथ पाल, पीएन चौहान, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा, अमिताभ वाजपेयी, सुनील यादव, डॉ. मधु गुप्ता, रामसुंदर दास निषाद, नरेश उत्तम शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन

पिछड़ों-अति पिछड़ों पर दांव

sp to make election strategy on 4th feb

चुनाव संचालन समिति के गठन से साफ है कि सपा के एजेंडे में पिछड़े-अति पिछड़े पहले नंबर पर हैं। समिति में  पिछड़ों-अति पिछड़ों के चेहरे केरूप में प्रोजेक्ट किए जा रहे कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामनरेश उत्तम, डॉ. राजपाल कश्यप, रामसुंदर दास निषाद के साथ ही डॉ. अवधनाथ पाल और पीएन चौहान को रखा गया है।

कमेटी में शामिल सात मंत्रियों में पांच पिछड़ा वर्ग से हैं। मुख्यमंत्री समेत कुल 18 सदस्यों में 14 पिछड़े वर्ग से और चार सामान्य वर्ग से हैं।

युवाओं को दिया मौका

sp to make election strategy on 4th feb

समिति में वरिष्ठ नेताओं के साथ ही तीन युवाओं को प्रतिनिधित्व देने के पीछे मंशा अनुभव और उत्साह को साथ लेकर चलने की है। टीम अखिलेश के तीन सदस्य राजपाल कश्यप, अमिताभ वाजपेयी और सुनील यादव चुनाव संचालन समिति में हैं। ये सभी सपा केयुवा संगठनों से जुड़े रहे हैं। समिति में महिलाओं की नुमाइंदगी डॉ. मधु गुप्ता करेंगी।
 
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को सपा मुख्यालय में राज्यमंत्री के दर्जे और लालबत्ती से नवाजे गए नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव के संबंध में जरूरी निर्देश देंगे। पिछले दिनों सपा ने बड़े पैमाने पर पार्टी नेताओं को कैबिनेट या राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। इन्हें अब चुनावी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में करीब 200 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

बहराइच, गाजीपुर की सपा जिला इकाइयां भंग

sp to make election strategy on 4th feb

समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को बहराइच और गाजीपुर की पूरी जिला इकाइयां भंग कर दीं। दोनों जिलों में क्रमश: रामतेज यादव और रामधारी सिंह यादव अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए संगठनात्मक फेरबदल किया है। बहराइच की सपा जिला कार्यकारिणी को अध्यक्ष रामहर्ष यादव सहित भंग कर दिया है।

उनके स्थान पर अकबरपुर के रामतेज यादव को जिलाध्यक्ष नामित किया है। बहराइच जिले के प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी भी उनके अध्यक्षों समेत तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। केवल विधानसभा अध्यक्ष अपने पदों पर बने रहेंगे।

यहां भी गिरी मुलायम की गाज

sp to make election strategy on 4th feb

गाजीपुर की जिला कार्यकारिणी को अध्यक्ष सुदर्शन यादव और सभी प्रकोष्ठों की जनपद कार्यकारिणी को उनके अध्यक्षों समेत तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यहां भी केवल विधान सभा अध्यक्षों को बहाल रखा है। गाजीपुर में सपा जिलाध्यक्ष पद पर ग्राम बहादुरपुर निवासी रामधारी सिंह यादव को नामित किया गया है।

हमीरपुर, महोबा और अमरोहा में अध्यक्षों को छोड़कर जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं। कन्नौज के जिलाध्यक्ष नामित गए मजहारुल हक उर्फ  मुन्ना दरोगा से कार्यकारिणी गठित कर उसका शीघ्र अनुमोदन कराने के लिए कहा है।

बहराइच और गाजीपुर के नए जिलाध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे जिला कार्यकारिणी का गठन करके 10 दिन में अनुमोदन के लिए प्रदेश कार्यालय भेजें। हमीरपुर, महोबा और अमरोहा के जिलाध्यक्षों को भी नई कार्यकारिणी गठित कर अनुमोदन के लिए भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed