मंत्री अरविंद गोप व पवन पांडेय समेत 53 सपा विधायकों के टिकट कटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं 176 वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है। मुलायम ने कहा कि 78 सीटों पर विचार विमर्श के बाद घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि टिकट के लिए 4200 लोगों ने अप्लाई किया था। अरविंद सिंह गोप की जगह राकेश वर्मा को टिकट दिया गया। पांडेय का टिकट काटकर आशीष को दिया गया।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट पाना आसान काम नहीं है। कभी-कभी अच्छा कार्यकर्ता होने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाता। 2012 में मैंने टिकट न पाने वालों को सम्मानित किया था।
यहां देखें प्रत्याशियों की सूची -1
http://www.amarujala.com/photo-gallery/lucknow/sp-announces-candidates-for-election?pageId
यहां देखें प्रत्याशियों की सूची -2
http://www.amarujala.com/photo-gallery/lucknow/sp-candidate-list
कॉन्फ्रेंस के पहले ये बोले थे मुलायम
मुलायम ने कहा कि नए नोट का कागज एकदम रद्दी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा था कि 15 लाख रुपये देंगे, अब तक किसी के खाते में रुपये नहीं आए। उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं दे पा रहे थे तो 30-30 हजार हर साल दे देते। उनके नोटबंदी के फैसले से मजदूर, व्यापारी और किसानों सभी का नुकसान हुआ।