फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp spokesperson blames on mayavati

सपा: माया ने बुलाया फिरकापरस्ती का जिन्न

Mon, 22 Jul 2013 03:39 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
sp spokesperson blames on mayavati

दो दिन से चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रही बसपा सुप्रीमो मायावती पर समाजवादी पार्टी ने रविवार को तीखा हमला किया।

विज्ञापन


सपा प्रवक्ता और कारागार एवं खाद्य रसद मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी में फिरकापरस्त ताकतों का जिन्न मायावती का बुलाया हुआ है।

उन्होंने गुजरात जाकर नरेंद्र मोदी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उनके मुंह से धर्मनिरपेक्षता की बातें हास्यास्पद लगती हैं।

चौधरी ने कहा है ‘खुद की फजीहत-दूसरों को नसीहत’ वाली कहावत मायावती बखूबी चरितार्थ कर रही हैं। हमेशा जाति और सांप्रदायिकता की बैसाखी पर चलने वाली मायावती को अब सांप्रदायिक शक्तियों के मजबूत होने का खतरा दिखाई दे रहा है।

शनिवार को समीक्षा बैठक में उन्हें पहली बार सांप्रदायिक ताकतों की बढ़त का एहसास हुआ जबकि यह जिन्न उनका ही बुलाया हुआ है।

मोदी के पक्ष में चुनाव प्रचार का मामला हो या भाजपा के साथ सत्ता की साझेदारी का, उन्होंने कभी संकोच नहीं किया। जिन्होंने खुद सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत किया है, वे अब किस मुंह से उसकी निंदा करेंगे।
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता ने कहा, बसपा शासन में थानों में बलात्कार और हत्याएं हुईं, मंत्री-विधायक बलात्कार और अपहरणों में शामिल रहे। पांच साल तक सचिवालय के पंचम तल में लूट और वसूली के नए-नए स्रोतों की खोज होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed