फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP slams on Beni Prasad Verma's comment

सपा को चुभे बेनी के बोल, दिया करारा जवाब

Wed, 16 Jul 2014 04:10 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Jul 2014 04:10 AM IST
विज्ञापन
 SP slams on Beni Prasad Verma's comment

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह सपा का सलाहकार बनने की कोशिश न करें। उनकी मुफ्त सलाह की सपा को कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि कुछ लोगों को बिना मांगे सलाह देने की आदत होती है। बेनी उनमें सबसे आगे है।

कभी भाजपा को रोकने के बहाने साथ खड़े होने का हौसला दिखाते हैं तो कभी सरकार कैसे चले, इस पर राय देने लगते है। चर्चा में रहने के लिए खुद ही सपा जाने, न जाने की अफवाहें फैलाते रहते हैं।
विज्ञापन


उनकी हकीकत अब किसी से छुपी नहीं है। यह सही है कि लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता के अहंकार में भाजपा नेता नाग-नागिन बनकर प्रदेश की जनता के लिए खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की दुर्दशा से सबक लें

 SP slams on Beni Prasad Verma's comment

सपा प्रवक्‍ता ने कहा कि भाजपा से निपटने के लिए उन्हें बेनी वर्मा की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रवक्ता ने तल्‍ख टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के रहते कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है, उससे उन्हें सबक लेना चाहिए।

कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण ही भाजपा केंद्र में सरकार बनाने में सफल हो सकी है। गौरतलब है कि एक संवाददाता सम्मेलन में बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संपर्क में सपा के 40-50 विधायक हैं। वे कभी भी सपा विधायकों से विरोध कराके सरकार गिरा सकते हैं।

बेनी के अनुसार सपा में असंतोष भी बहुत है। कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, विकास सभी मुद्दे पर यह सरकार फेल साबित हुई है।
बेनी ने कहा, वह चाहते हैं कि सपा अभी दो साल और सरकार चलाए। इससे कांग्रेस को प्रदेश में तैयारी करने का मौका मिल जाएगा।

यदि मध्यावधि चुनाव हुए तो प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बन जाएगी। यदि अखिलेश यादव ठीक से सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो मुलायम सिंह यादव को आगे आकर कमान संभालनी चाहिए।

कांग्रेस मेरे लिए स्वर्ग तो सपा नर्क

 SP slams on Beni Prasad Verma's comment

संवाददाता सम्मेलन में सपा में शामिल होने के प्रश्न पर बेनी ने कहा था कि कांग्रेस स्वर्ग है तो सपा नर्क। ऐसे में स्वर्ग छोड़कर वह नर्क में क्यों जाएंगे ? कुछ लोग ऐसे हैं जो इस तरह की अफवाह उड़ाते रहते हैं।

वह किसी भी कीमत पर सपा में नहीं जा सकते। कांग्रेस को मजबूत कर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनवाएंगे।

वहीं कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर असंतोष की बात पर वह कहते हैं कि कुछ लोग ऐसे हैं जो गांधी परिवार को किनारे करना चाहते हैं। यह वही लोग हैं जो कल तक राहुल गांधी की तारीफ करते नहीं थकते थे।

लोकसभा चुनाव के खराब नतीजे आने के बाद वही लोग राहुल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि राहुल ही वह नेता हैं जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक सभी का विस्तार से अध्ययन किया है।

कांग्रेस में गहरी साजिश पर बोले बेनी

 SP slams on Beni Prasad Verma's comment

बेनी ने कांग्रेस की दुर्दशा पर भी अपनी राय रखी थी उनका कहना था कि कांग्रेस में राहुल के खिलाफ साजिश हो रही है क्योंकि राहुल गांधी के आने से कुछ लोगों का पार्टी में वर्चस्व समाप्त हुआ है। इसलिए वे चाहते हैं कि राहुल को किनारे लगा दिया जाए।

यह वे लोग हैं जो कांग्रेस के भीतर तो हैं लेकिन इनका दूसरी पार्टियों में भी सरोकार है। ये लोग अब राहुल व प्रियंका वाड्रा के बीच भी प्रतिस्पर्धा पैदा करना चाहते हैं।

कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। बेनी ने कहा, भाजपा महज बुलबुला है। बहुत जल्द यह फूट जाएगा।

सपा व बसपा जैसी क्षेत्रीय पार्टियों की राजनीति अब समाप्त होने वाली है। केवल राष्ट्रीय पार्टियां ही रह जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed