{"_id":"5948e9eb4f1c1b0b458b4b24","slug":"sp-sit-and-ssp-fight-audio-viral-in-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी -एसपी की झड़प का वीडियो वायरल, जानें दोनों के जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी -एसपी की झड़प का वीडियो वायरल, जानें दोनों के जवाब
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय कार्यक्रम के मद्देनजर भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में रविवार शाम पुलिस अफसरों की ब्रीफिंग में एसएसपी लखनऊ व एसपी एसआईटी की झड़प को लेकर सोशल मीडिया में घमासान मचा रहा।
विज्ञापन
ब्रीफिंग में एसपी एसआईटी द्वारा अव्यवस्था पर विरोध दर्ज कराने पर एसएसपी द्वारा कड़े शब्दों में उन्हें ड्यूटी न कर पाने व चले जाने की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जवाब में एसपी एसआईटी की रिजर्व इंस्पेक्टर से फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल किया गया। वहीं, दोनों ने आपस में किसी विवाद से इन्कार किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर रविवार शाम छह बजे से प्रस्तावित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग में एसएसपी दीपक कुमार 6:20 बजे पहुंचे। इस पर एसपी एसआईटी नागेश्वर सिंह ने उन पर डेढ़ घंटे विलंब से आने के आरोप के साथ अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अफसर पांच बजे से इंतजार कर रहे हैं। पानी तक का इंतजाम नहीं है। दोनों अफसरों की नोकझोंक के साथ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एसपी एसआईटी नागेश्वर सिंह द्वारा लेटलतीफी व अव्यवस्था पर विरोध जताने पर एसएसपी दीपक कुमार उनसे ड्यूटी न कर पाने और चले जाने की बात कही गई।
नागेश्वर सिंह जवाब देते नजर आए कि आपके कहने से नहीं जाऊंगा। आपके डीआईजी कहेंगे तो चला जाऊंगा। इसके बाद एसएसपी की लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर देर रात तक टिप्पणी चलती रही।
एसएसपी की लापरवाही को लेकर चलती रही टिप्पणी
एसएसपी दीपक कुमार
- फोटो : amar ujala
एसएसपी के डेढ़ घंटे देर से पहुंचने के आरोप के जवाब में सोमवार सुबह एसपी एसआईटी नागेश्वर सिंह व रिजर्व इंस्पेक्टर शिवप्रताप की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ।
इसमें एसपी नागेश्वर सिंह के पूछने पर रिजर्व इंस्पेक्टर ने उन्हें जानकारी दी कि पीएम सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग पुलिस लाइन के बजाय भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के सभागार में शाम छह बजे से होगी।
इस ऑडियो के साथ सोशल मीडिया पर टिप्पणी हुई कि ब्रीफिंग के समय की जानकारी के बावजूद एसपी एसआईटी घंटा भर पहले पहुंचे और एसएसपी 20 मिनट देरी से गए थे।
‘ब्रीफिंग में जो बात गलत लगी उसे उठाया था। एसएसपी दीपक कुमार से कोई विवाद नहीं है। मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूं। पहले भी वीवीआईपी ड्यूटियां की हैं और प्रशस्तिपत्र मिले हैं।’ - नागेश्वर सिंह, एसपी एसआईटी
‘एसपी एसआईटी नागेश्वर सिंह ने ब्रीफिंग में जाने से पहले आरआई से स्थान व समय मालूम किया था। उन्होंने डेढ़ घंटे देरी से आने का आरोप लगाते हुए अव्यवस्था पर विरोध जताया। मैने उनके सवाल का जवाब देने के साथ बात खत्म करके ब्रीफिंग शुरू की थी। उसके बाद डीजीपी को मामले की जानकारी दे दी और पीएम की सुरक्षा की तैयारियों के साथ महकमे के काम में व्यस्त हो गया।’ - दीपक कुमार, एसएसपी
‘एसएसपी लखनऊ व एसपी एसआईटी की नोकझोंक की मीडिया से जानकारी मिली। दोनों में से किसी ने भी शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।’ - अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव गृह