{"_id":"689da6e6d334b9f3de0dd09e","slug":"sp-s-rebel-mla-pooja-paul-expelled-from-the-party-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP:\"जीरो टॉलरेंस की नीति से मिल रहा न्याय...\", योगी सरकार की तारीफ करने वाली विधायक पूजा पाल सपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP:"जीरो टॉलरेंस की नीति से मिल रहा न्याय...", योगी सरकार की तारीफ करने वाली विधायक पूजा पाल सपा से निष्कासित
Thu, 14 Aug 2025 03:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:51 PM IST
सार
SP MLA Pooja Pal: समाजवादी पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूजा पाल को सपा से निष्कासित कर दिया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Politics: समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पॉल पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अब वह सपा के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगी।
बता दें कि विधायक पूजा पाल ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की थी। उन्होंने एक बयान में कहा था कि अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से उन्हें भी न्याय मिला है। उन्होंने कहा था कि अतीक अहमद ने मेरे पति की हत्या की थी और योगी सरकार की अपराधों के प्रति नीति के कारण उनकी तरह प्रयागराज की कई महिलाओं को न्याय मिला।
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: सपा ने पीडीए के नाम पर झूठ बोला, मुलायम के बाद शिवपाल का नंबर था; पर चाचा गच्चा खा गए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन वो परिवार में सिमटे', विजन 2047 में बहस में सीएम योगी ने बताई PDA की परिभाषा
बताया जाता है कि सपा नेता उनके इस बयान से असहज थे क्योंकि वो प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने का काम करते हैं। यूपी के मानसून सत्र में भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि अपराधियों का जाति और धर्म देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
निष्कासन के लिए जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पूजा पाल के द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी और गंभीर अनुशासनहीनता है। अत: उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। उन्हें सपा के सभी पदों से भी हटा दिया गया है अब वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम और मीटिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगी और न ही उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।
भावुक नजर आईं पूजा पाल, बोलीं- सच कहना गलत नहीं कि मेरे दुश्मनों को खत्म किया गया
सपा से निकाले जाने के बाद विधायक पूजा पाल भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि मेरे पति की हत्या की अतीक अहमद ने की थी और फिर योगी सरकार ने मुझे न्याय देते हुए अतीक अहमद को सजा दी। ये कहना गलत नहीं है कि मुझे न्याय मिला है। मैं मुलायम सिंह यादव के समय से सपा से नहीं जुड़ी थी। मुझे लगा कि अखिलेश यादव अपराधियों से नफरत करते हैं इसलिए सपा में शामिल हुई थी। ये बात सच है कि मेरे दुश्मनों को खत्म किया गया है।

राज्यसभा में भाजपा प्रत्यााशी को किया था मतदान
सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चुतर्वेदी और आशुतोष मौर्य ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को मतदान किया था। वहीं, सुभासपा के विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा को वोट दिया।
जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी महराजी देवी ने मतदान नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि महराजी ने भाजपा नेताओं से कहा था कि वह भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगी लेकिन वह पार्टी की मदद के लिए मतदान ही नहीं करेंगी। उनके मतदान नहीं करने का फायदा भी भाजपा को ही हुआ।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन