फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP's eye on Thakur votes of UP in loksabha election

लोकसभा चुनाव: यूपी में ठाकुरों की शरण में जाएगी सपा, अगले महीने क्षत्रिय एकीकरण सम्मेलन करेगी पार्टी

Mon, 21 Aug 2023 06:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Aug 2023 06:16 AM IST
सार

पीडीए के अपने मुख्य नारे के बीच सपा ने घोसी में क्षत्रिय प्रत्याशी सुधाकर सिंह को उतारा है। इसके पीछे एक राजनीतिक संदेश देने की भी कोशिश की गई है। 

विज्ञापन
SP's eye on Thakur votes of UP in loksabha election
सपा अब हर जाति के लोगों को अपनी पाले में लाना चाहती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 घोसी विधानसभा उपचुनाव में क्षत्रिय प्रत्याशी उतारने के बाद अब सपा ने अपने इस फैसले का राजनीतिक लाभ लेने की योजना बनाई है। इसके तहत अगले माह क्षत्रिय समाज के तीन बड़े सम्मेलन लखीमपुर खीरी, बांदा और प्रतापगढ़ में किए जाएंगे। इन्हें ‘सामाजिक एकीकरण सम्मेलन’ नाम दिया गया है।

विज्ञापन


पीडीए के अपने मुख्य नारे के बीच सपा ने घोसी में क्षत्रिय प्रत्याशी सुधाकर सिंह को उतारा है। इसके पीछे यह संदेश देने की कोशिश है कि सपा वंचित वर्ग होने के नाते पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है, पर उसे सामान्य वर्ग से भी कोई परहेज नहीं है। सपा नेतृत्व ने जहां घोसी के राजनीतिक व सामाजिक समीकरण में सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाना मुफीद समझा, वहीं इसके जरिए पूरे प्रदेश में क्षत्रिय समाज के बीच पैठ बढ़ाने की रणनीति पर भी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सामाजिक एकीकरण सम्मेलनों को लेकर तय हुआ है कि इनकी अध्यक्षता क्षत्रिय समाज का ही कोई स्थानीय नेता करेगा। सपा के वरिष्ठ नेता इनमें हिस्सा लेंगे, पर अपनी बात कहने से ज्यादा क्षत्रिय समाज के स्थानीय लोगों को सुना जाएगा। लखीमपुर खीरी में तीन सितंबर को सम्मेलन होगा। समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने बताया कि सितंबर में ही बांदा और प्रतापगढ़ में भी एकीकरण सम्मेलन होंगे। इनकी तारीख जल्द ही तय की जाएगी। अगले चरण में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह के आयोजन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed