फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President Akhilesh Yadav said our aim is to form PDA government by winning 2027 assembly elections

सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश: 'महंगाई चरम पर और कानून व्यवस्था ध्वस्त...', बोले- योगी वास्तव में योगी नहीं

Sun, 05 Jan 2025 10:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 10:22 AM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सत्ता में विराजमान योगी वास्तव में योगी नहीं हैं। 

विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav said our aim is to form PDA government by winning 2027 assembly elections
सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव को जीत कर पीडीए की सरकार बनाना है। सपा सरकार बनाने के लिए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेशवासियों को तबाही के सिवा कुछ नहीं मिला है। भाजपा भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है। घर-घर जल योजना में लूट मची है। स्वास्थ्य विभाग में प्रत्येक स्तर पर भ्रष्टाचार है।

विज्ञापन


अखिलेश शनिवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय और प्रदेश फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में माफिया की भरमार है। उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां सत्ता में विराजमान योगी वास्तव में योगी नहीं है। वे ईमानदार भी नहीं हैं। कहा, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। महंगाई चरम पर है। 

विज्ञापन

सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी ही लड़ते रहे हैं

सपा मुखिया ने कहा कि किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता समेत सभी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सपा के पास डॉ. राममनोहर लोहिया, डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा और मुलायम सिंह यादव के संघर्ष की विरासत है। सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी ही लड़ते रहे हैं। यह संघर्ष आज भी जारी है। कहा, जातीय जनगणना से ही हर एक की भागीदारी तय हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान बदलना चाहती है भाजपा

अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियादी आत्मा संविधान है। भाजपा संविधान को ही बदलना, आरक्षण और वोट के अधिकार को समाप्त करना चाहती है। लोकतांत्रिक संस्थानों को भी कमजोर किया जा रहा है। भाजपा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जबरन छीनने और फाड़ने का काम करती है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव व राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed