फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President Akhilesh Yadav criticized the state government on bad condition of roads

अखिलेश यादव का तंज, बोले- कहना मुश्किल यूपी में सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क

Thu, 21 Nov 2019 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Nov 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav criticized the state government on bad condition of roads

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में यह कहना मुश्किल है कि प्रदेश में सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। सड़कों की दुर्दशा के कारण राजधानी सहित कई जिलों में हजारों मौतें हो रही हैं। सपा सरकार ने गुणवत्ता के साथ सड़कें बनवाईं थीं और गड्ढ़ा मुक्त कराया था। उन्हें भाजपा राज में बर्बाद कर दिया गया।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि विडंबना है कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री और लोकनिर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) के सुर अलग-अलग हैं। पीडब्ल्यूडी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावेदार हैं, पर मुख्यमंत्री को बार-बार आदेश देना पड़ रहा है कि सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वयं पिछले दिनों अपनी सड़क यात्रा में रोड की दुर्दशा के भुक्तभोगी रह चुके हैं। अब उन्होंने 30 नवंबर तक सड़कों में सुधार का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है। लंबे कार्यकाल में भाजपा का प्रदर्शन निहायत घटिया और स्तरहीन रहा है। ऐसा लगता है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री का आदेश नहीं चलता है या फिर उन्हें लगातार गलत सूचनाएं देकर भ्रमित किया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार के कामों को अपना बता रही भाजपा

सपा अध्यक्ष ने कहा, विभागीय मंत्री का तो पता नहीं पर मुख्यमंत्री को सड़क पर चलने का अवसर मिला को हिचकोलों से उन्हें जरूर अंदाजा हो गया कि हकीकत क्या है और फसाना क्या है? सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी शानदार सड़क बनी जिस पर वायुसेना के युद्धक और मालवाहक जहाज भी उतर चुके हैं।

गाजियाबाद में एलीवेटेड सड़क बनाने का काम भी सपा सरकार में हुआ। राज्य भर में चार-लेन सड़कों का जाल बिछाया गया। भाजपा के पास गिनाने को कुछ भी नहीं है। वे बस सपा सरकार के कामों को ही अपना बताने का झूठ बोलते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed