फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP President Akhilesh Yadav announced to give 5 lakh each to families of those killed in Sambhal violence

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एलान, संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को देंगे पांच-पांच लाख रुपये

Sat, 30 Nov 2024 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने का एलान किया है।

विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav announced to give 5 lakh each to families of those killed in Sambhal violence
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के संभल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को समाजवादी पार्टी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी। सांसद रुचि वीरा ने बताया कि मृतकों के परिजनों के साथ पार्टी की संवेदनाएं हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने परिजनों की मदद करने की घोषणा की है। सहायता राशि परिजन को जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन


यही नहीं समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करे। बीती 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान संभल में बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। यहां तक कि डिप्टी एसपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। इसके बाद से वहां पर स्थिति तनाव पूर्ण है। दूसरी तरफ मामले में राजनीति भी खूब हो रही है।  

विज्ञापन

सपा नेताओं के घर पुलिस का पहरा

संभल जाने से पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस लगा दी गई। साथ ही विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के डालीबाग स्थित आवास के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई। दरअसल, सपा के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाना था। इससे पहले ही नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बन तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जाना था 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed