{"_id":"611d6e628ebc3e7a0601ae51","slug":"sp-president-akhilesh-said-during-the-corona-period-hundreds-of-people-died-due-to-mismanagement-people-were-suffering-for-medicine-and-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, कोरोना काल में बदइंतजामी से गई सैकड़ों लोगों की जान, दवा व बेड के लिए तड़पते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, कोरोना काल में बदइंतजामी से गई सैकड़ों लोगों की जान, दवा व बेड के लिए तड़पते रहे लोग
Thu, 19 Aug 2021 02:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:02 AM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे। कोर्ट ने भी कोरोना रोकने की दिशा में भाजपा सरकार की लापरवाही के लिए टिप्पणी की।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार की निष्क्रियता की वजह से पहले लोगों को बेड और ऑॅक्सीजन के लिए तड़पना पड़ा। इसके चलते सैकड़ों लोगों की जान गई। मरीजों की मौत के बाद उनके परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में दवाओं का अभाव है। इस दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि कोरोना के दौरान हुई बदइंतजामी ने सैकड़ों लोगों की जान ली, लेकिन भाजपा यह मानने को तैयार नहीं है। वह मौतों के आंकड़े छुपाए हैं, जिनके घर उजड़े वे भाजपा के इस महाझूठ को जानते हैं। कोरोना काल में छोटे दुकानदारों की पीड़ा सिर्फ समाजवादियों ने सुनी। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में युद्धस्तर पर आम जनता का दु:ख दूर करने के प्रयास किए। सपा हमेशा जनता का कष्ट दूर करने में तैयार रहती है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे। कोर्ट ने भी कोरोना रोकने की दिशा में भाजपा सरकार की लापरवाही के लिए टिप्पणी की। ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी केंद्र की भाजपा सरकार ने अवमानना किया। इतना ही नहीं जिम्मेदार पदों पर बैठे भाजपा के लोगों की टिप्पणियों से मानवता शर्मसार हुई। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने कोरोना काल में मृत्यु का उत्सव मनाया।
विज्ञापन