फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP played bets on backwards: 31 Muslims, 18 Yadavs, MY factor was also taken care of in 159 candidates, Brahmins were also fielded

सपा ने ‘एमवाई’ पर फिर जताया भरोसा : 159 उम्मीदवारों में 31 मुस्लिम, 18 यादव, भाजपा से आए धर्म सिंह सैनी नकुड़ से लड़ेंगे

Mon, 24 Jan 2022 11:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 Jan 2022 11:29 PM IST
सार

जेल में बंद आजम व नाहिद हसन को टिकट। मनोज पांडेय को फिर ऊंचाहार से मिला मौका। आजम के बेटे अब्दुल्ला को भी बनाया उम्मीदवार। अखिलेश करहल से, शिवपाल जसवंतनगर से लड़ेंगे।

विज्ञापन
SP played bets on backwards: 31 Muslims, 18 Yadavs, MY factor was also taken care of in 159 candidates, Brahmins were also fielded
समाजवादी पार्टी।

विस्तार

सपा ने सोमवार को अपने 159 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सपा ने पिछड़ों पर दांव लगाया है और एमवाई (मुस्लिम-यादव) फैक्टर पर फिर भरोसा जताया है। इस सूची में 31 मुस्लिम चेहरे हैं तो 18 यादव चेहरों को मौका दिया गया है। सूची में 8 ब्राह्मण, 5 ठाकुर उम्मीदवार भी हैं। दो सिख प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन


सपा ने जेल में बंद सांसद मो. आजम खां को रामपुर और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को स्वार से टिकट दिया है। विवादित नाहिद हसन का नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंजूर किए जाने के बाद उनका भी नाम सूची में शामिल कर लिया गया है। वहीं, भाजपा से आए पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी को सहारनपुर की नकुड़ सीट से उतारा गया है। रायबरेली की ऊंचाहार सीट से निवर्तमान विधायक मनोज पांडेय पर फिर से भरोसा जताया है। कुछ विधायकों की सीट बदली गई है। रालोद के 33 उम्मीदवारों को मिलाकर सपा-रालोद गठबंधन के 192 प्रत्याशी घोषित किए जा चुकेहैं। चुनाव में दो सांसद भी उतारे गए हैं। इसमें लोकसभा सदस्य आजम खां रामपुर से और बिशंभर प्रसाद निषाद को फतेहपुर जिले की अयाहशाह से प्रत्याशी बनाया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपनी परंपरागत सीट जसवंत नगर से मैदान में हैं।
विज्ञापन


मांट से संजय लाठर मैदान में
मांट से सपा ने संजय लाठर का नाम सूची में शामिल कर लिया है। सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र जियाउर्रहममान को कुंदरकी से उतारा है। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग अपनी परंपरागत सीट सहारनपुर नगर से लड़ेंगे। आशु मलिक को सहारनपुर देहात और किठौर से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर को उतारा गया है। मेरठ के विधायक रफीक अंसारी को दोबारा मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से आने वालों को मिला टिकट
भाजपा से आए डॉ. धर्म सिंह सैनी को नकुड़ से, बिल्हौर से विधायक रहे भगवती प्रसाद सागर को घाटमपुर से, बिल्सी से भाजपा विधायक रहे राधाकृष्ण शर्मा को आंवला से टिकट दिया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के नजदीकी रहे दद्दू प्रसाद को बांदा के नरैनी, विधायक बृजेश प्रजापति को तिंदवारी और विधायक रोशनलाल वर्मा को तिलहर और नीरज मौर्य को शाहजहांपुर के जलालाबाद से उतारा गया है। विधायक मुकेश वर्मा को सपा ने उनकी पुरानी सीट शिकोहाबाद से ही मैदान में उतारा है।


बसपा से आए लोगों पर दांव
बसपा से आए पूर्व विधायक रामहेत भारती को हरगांव से, जबकि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को लखीमपुर जिले की निघासन सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

159 की सूची में किस वर्ग को कितने टिकट
मुस्लिम    31
यादव    18
कुर्मी    7
निषाद    4
गुर्जर    4
जाट    7
ब्राह्मण    8
ठाकुर    5
वैश्य 6
सिख    2
31 अनुसूचित जाति के उम्मीदवार सुरक्षित सीटों पर।
11 उम्मीदवार सैनी, मौर्य, कुशवाहा बिरादरी के।
अन्य उम्मीदवारों में ज्यादातर पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति के उम्मीदवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed