{"_id":"2f6a04bae3567e3b8253acf0d9f86f7f","slug":"sp-on-the-aap-road-for-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' बनी सपा, बिजली सस्ती करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' बनी सपा, बिजली सस्ती करने की मांग
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 22 Jan 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप की पहल पर पहले दिल्ली फिर कांग्रेस शासित हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में कमी की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
यूपी में अब सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी की तरफ से बिजली की दरों में कमी की मांग उठी है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार डॉ. अशोक बाजपेयी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर 250 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वाले गरीब उपभोक्ताओं की बिजली दरें कम करने की वकालत की है।
विज्ञापन
उपभोक्ता संगठनों और राजनीतिक दलों के साथ-साथ पार्टी के भी मैदान में आ जाने से सरकार पर बिजली दरों में कमी का दवाब और बढ़ गया है।
दिल्ली में सत्ता संभालने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बिजली की दरों में कमी की पहल का असर यूपी समेत दूसरे प्रदेशों पर भी दिखाई देने लगा है।
हरियाणा की हुड्डा सरकार के बाद सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने भी बिजली दरों में 20 फीसदी कमी का ऐलान कर दिया।
महाराष्ट्र में कांग्रेस के सांसद संजय निरुपम और प्रिया दत्त अपनी ही पार्टी की सरकार पर इसके लिए दबाव बनाए हुए थे।
सपा के वरिष्ठ नेता अशोक बाजपेयी ने भी मंगलवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि जिन उपभोक्ताओं की खपत कम है उनकी बिजली दरों में कमी की जाए।
उन्होंने खास तौर पर 250 यूनिट प्रतिमाह तक की खपत वाले उपभोक्ताओं को गरीब की श्रेणी में मानते हुए दरें कम करने की वकालत की है।