{"_id":"6767f8686804abf86a039ea7","slug":"sp-mla-takes-their-statement-back-on-bjp-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा विधायक का यूटर्न, बोले ऐसी बातें सोच भी नहीं सकते... भाजपा के लिए आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा विधायक का यूटर्न, बोले ऐसी बातें सोच भी नहीं सकते... भाजपा के लिए आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप
Sun, 22 Dec 2024 05:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Dec 2024 05:03 PM IST
सार
सपा विधायक सुरेश यादव ने भाजपा पर दिये गए बयान पर कहा कि मैं ऐसी बात सोच भी नहीं सकता। विरोधियों ने साजिश के तहत मेरा बयान तोड़-मरोड़ कर चला दिया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी को हिंदू आतंकवादी संगठन कहने के बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव ने यूटर्न ले लिया। मीडिया को जारी किए गए बयान में विधायक ने बयान से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी बातें सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विरोधियों ने साजिश के तहत वीडियो एडिट कर चलाया गया है। किसी ने वीडियो भेजा था, इसकी जांच करा ली जाए। हमने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा।
फिलहाल इस पूरे प्रकरण के बाद सियासत गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक के बयान की निंदा की जा रही है।
बता दें कि शनिवार को शहर के गन्ना संस्थान में आयोजित पार्टी के विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने भाजपा को हिंदू आतंकवादी संगठन बता दिया। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक हिन्दू आतंकवादी संगठन है। ये पूरी तरह से देश को बर्बाद करना चाहता है। हमारे महापुरुषों के बारे में इतनी गलत बातें करेंगे, समाजवादी चुप बैठने वाले नहीं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन