फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp mla sharda pratap throws anger on police.

...तो भड़क गए सपा विधायक शारदा प्रताप

Sun, 12 Oct 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Oct 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
sp mla sharda pratap throws anger on police.

अपने ड्राइवर की पिटाई की शिकायत के बावजूद करीब तीन घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो सपा विधायक शारदा प्रताप शुक्ल भड़क उठे।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब डेढ़ सौ समर्थकों के साथ आशियाना थाना घेरकर वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

करीब पौन घंटे बाद एसओ सुधीर कुमार थाने पहुंचे। उन्होंने विधायक के ड्राइवर राहुल की शिकायत पर दिलदार हुसैन, तोताराम और छोटू पर एफआईआर दर्ज किया तब जाकर समर्थक शांत हुए।

गुंडों ने पीटा विधायक के ड्राइवर को

sp mla sharda pratap throws anger on police.

सरोजनीनगर से विधायक शारदा प्रताप का ड्राइवर राहुल आशियाना के भदरुख में डूडा कॉलोनी में रहता है।

शाम करीब छह बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी भदरुख निवासी दिलदार हुसैन अपने पांच-छह साथियों के साथ उधर से गुजरा।

आरोप है कि सभी नशे में थे और गाली-गलौज कर रहे थे। राहुल ने विरोध किया तो उसे पीटा और धमकाते हुए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ के चलते एसओ थे घर पर

sp mla sharda pratap throws anger on police.

तब राहुल विधायक के घर पहुंचा और पूरी बात बताई। विधायक ने एसओ आशियाना को फोन पर शिकायत की।

शिकायत के बाद भी पुलिस करीब तीन घंटे तक नहीं पहुंची तो वे समर्थकों समेत आशियाना थाने पहुंच गए।

उस समय एसओ करवाचौथ के चलते घर गए हुए थे। इससे विधायक समर्थक और भड़क गए।

विज्ञापन

कार्रवाई न होने से खफा थे विधायक

sp mla sharda pratap throws anger on police.

विधायक का कहना है कि आशियाना पुलिस उनकी शिकायतों की लगातार अनदेखी कर रही है।

भदरुख के एक प्रॉपर्टी डीलर आशू यादव ने चार अक्तूबर को उन्हें धमकी भरा एसएमएस भेजा था।

उस समय वे वाराणसी गए हुए थे। आठ अक्तूबर को लौटने पर आशियाना थाना में आशू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उनके ड्राइवर राहुल से मारपीट के मामले को भी पुलिस नजरअंदाज कर रही है।

विधायक का आरोप है कि राहुल को आशू और तोंदेखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर बृजभान के गुर्गों ने ही पीटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed