फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp minister says, modi and rajnath against brahmin

सपा मंत्री का दावा, ब्राह्मण विरोधी हैं मोदी-राजनाथ

Sat, 01 Mar 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
sp minister says, modi and rajnath against brahmin

समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को ब्राह्मण विरोधी करार दिया।

विज्ञापन


पांडेय का कहना है कि भाजपा गुजरात सहित जिन-जिन राज्यों में सत्ता में है, वहां ब्राह्मणों की घोर उपेक्षा की गई है।

प्रोन्नति में आरक्षण का समर्थन कर भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग विरोधी कार्य करने का काम किया है। मोदी व राजनाथ को प्रबुद्ध समाज के इस अपमान का जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


पांडेय विधान भवन स्थित अपने सरकारी कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, गुजरात में साढ़े 14 प्रतिशत ब्राह्मण मतदाता हैं। वहां 22 मंत्री बनाए गए मगर ब्राह्मण समाज को केवल एक राज्यमंत्री मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में एक भी मंत्री नहीं, वहां विधान परिषद के लिए आगे आए तीन लोगों में से किसी को मौका नहीं मिला।

राजस्थान में 16.5 फीसदी ब्राह्मण हैं लेकिन मंत्री सिर्फ दो। मध्य प्रदेश में भी कमोबेश यही स्थिति है। यूपी के ब्राह्मण मतों पर मोदी और राजनाथ की नजरें गड़ी हुई हैं।

भाजपा की सूबे में सरकारें रहीं, मगर किसी ने परशुराम जयंती घोषित नहीं की। यह काम सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रमोशन में आरक्षण को समाप्त कर प्रबुद्ध समाज को अपमान से बचाया। उन्होंने कहा कि वह इन सभी बातों को लेकर गांव-गांव समाज के बीच जाएंगे और भाजपा की कलई खोलेंगे।


500 रुपये देकर ला रहे रैली में भीड़
पांडेय का कहना है कि भाजपा की रैलियों में लोगों को 200 से 500 रुपये देकर लाया जाता है। इसके बावजूद भाजपा की रैलियों में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैलियों की चौथाई भीड़ भी नहीं जुटती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed