फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP List: Ticket to Shivpal's son Aditya from Badanyu, party changed candidate from Sultanpur

SP Candidate List: सपा ने फिर बदले उम्मीदवार, बदांयू से शिवपाल के बेटे और सुल्तानपुर से राम भुआल निषाद को टिकट

Sun, 14 Apr 2024 09:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Apr 2024 09:10 PM IST
सार

सपा ने बदांयू से टिकट घोषित कर दिया है। यहां पर शिवपाल सिंह के बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया है।

विज्ञापन
SP List: Ticket to Shivpal's son Aditya from Badanyu, party changed candidate from Sultanpur
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने बदायूं और सुल्तानपुर में अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। बदायूं में तीसरी बार टिकट बदलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, सुल्तानपुर से भीम निषाद का पत्ता काटकर वहां रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


सपा ने पहले बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को उतारा था। इसके बाद शिवपाल यादव को टिकट दिया। शिवपाल यादव शुरू से ही वहां से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे, इसलिए अब उनके बेटे आदित्य यादव के नाम की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। रामभुआल निषाद ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव रुद्रपुर विधानसभा सीट से लड़ा था, लेकिन हार गए थे। अब उन्हें सुल्तानपुर में भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ उतारा गया है।

विज्ञापन




 

दिन में हुई थी 7 प्रत्याशियों की घोषणा

इसके पहले समाजवादी पार्टी ने रविवार को 7 प्रत्याशियों की अपनी 10वीं सूची जारी की। इसमें जौनपुर से पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है। वे बसपा सरकार में हुए एनआरएचएम घोटाले में आरोपी हैं। वहीं, श्रावस्ती से बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा को टिकट दिया है।

फूलपुर से अमरनाथ मौर्य को प्रत्याशी बनाया गया है। अमरनाथ को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने प्रयागराज के शहर पश्चिम से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। अमरनाथ मौर्य 2002 का विधानसभा चुनाव माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बसपा के टिकट पर लड़े थे।

श्रावस्ती से प्रत्याशी बनाए गए राम शिरोमणि वर्मा पिछला चुनाव सपा-बसपा के गठबंधन के तहत बसपा के सिंबल पर लड़कर जीते थे। डुमरियागंज से बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व सांसद भीष्म शंकर ''कुशल'' तिवारी पर दांव लगाया है।

संतकबीरनगर में भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद के खिलाफ पूर्व खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को उतारा है। पप्पू निषाद 2012 में मेंहदावल से विधायक चुने गए थे। सलेमपुर से रमाशंकर राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। रमाशंकर राजभर वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव सलेमपुर से बसपा के टिकट पर जीते थे। मछलीशहर से प्रिया सरोज को टिकट दिया गया है। प्रिया सरोज पूर्व सांसद व केराकत सुरक्षित सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed