फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp legislator cried in vidhan sabha, said will give my life if i cant get my money back

यूपी विधानसभा में रोए सपा विधायक, बोले मेरे 10 लाख दिलवा दो... नहीं तो जान दे दूंगा

Tue, 19 Feb 2019 05:07 AM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पल्लवी कश्यप Updated Tue, 19 Feb 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
sp legislator cried in vidhan sabha, said will give my life if i cant get my money back
सपा विधायक कल्पनाथ पासवान - फोटो : amar ujala
रुपये चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आहत आजमगढ़ के मेहनगर से सपा विधायक कल्पनाथ पासवान सोमवार को विधानसभा में फूट-फूट रोये। उन्होंने कहा कि मेरे 10 लाख रुपये दिलवा दो, नहीं तो जान दे दूंगा। इस पर  संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उनकी पूरी संवेदना विधायक के साथ है। इस प्रकरण में रिपोर्ट मंगा लेंगे। विधायक चाहेंगे तो एफआईआर दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रश्नकाल समाप्त होते ही विधानसभा अध्यक्ष से कल्पनाथ पासवान की बात सुनने का आग्रह किया। कल्पनाथ ने कहा कि 19-20 दिसंबर को उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की सचिवालय ब्रांच से दो बार में पांच-पांच लाख रुपये निकाले थे। 22 दिसंबर को वह आजमगढ़ चले गए। वहां से उनका घर 35 किमी. दूर है। घर से किसी के आने तक वह होटल गरुड़ में रुके। कुछ देर बाद आए होटल मालिक ने अटैची उठवा ली और चाय पीने की जिद की। इसके बाद अटैची से रुपये गायब मिले।
विज्ञापन





रात साढ़े बारह बजे तक होटल मालिक से अनुनय-विनय की। इस पर उसने ने एक दिन का समय मांगा। सुबह सात बजे फिर पहुंचे तो होटल मालिक ने उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया तो कप्तान के पास जाकर तुरंत मामले की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि विधायक की एफआईआर दर्ज न होना दुखद है। बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज न करने के लिए दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने एफआईआर दर्ज होने के बाद रुपये की बरामदगी के लिए ताकत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक न होता तो मै कभी 10 लाख रुपये नहीं देख पाता 

 पासवान ने कहा, ‘मैं गरीब आदमी हूं, विधायक न होता तो कभी 10 लाख रुपये नहीं देख पाता। हनुमानजी की कृपा से विधायक बन गया। मैं सत्यवादी हूं, न्याय मांग रहा हूं। 10 लाख रुपये नहीं मिले तो मैं मर जाऊंगा। आत्महत्या कर लूंगा।  आज मैं रो रहा हूं, कल पूरा सदन मेरे लिए रोएगा। अभी तक मेरी एफआईआर नहीं लिखी गई। अब मैं कहां जाऊं, रुपये नहीं मिले तो मैं जीऊंगा नहीं। ’

रिपोर्ट मंगा लेंगे, एफआईआर दर्ज हो जाएगी : खन्ना 
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष के एक सदस्य ने उन्हें इस संबंध में पत्र दिया था। मैंने तभी गृह सचिव और आजमगढ़ के एसपी को फोन किया था। उन्होंने कहा, विधायक का पैसा गया, इसमें विवाद नहीं है लेकिन पैसा कौन ले गया, यह स्पष्ट नहीं हैं। इस मामले में रिपोर्ट मंगा ली जाएगी। कोशिश है कि उनके साथ न्याय हो। उन्होंने कहा कि विधायक चाहेंगे तो आज ही रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी।

इरफान सोलंकी ने भी उठाया कार से चोरी का मामला

कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भी गोमतीनगर में कार का शीशा तोड़कर चोरी होने का मामला उठाया। कहा कि संसदीय कार्यमंत्री को अवगत कराने के बावजूद भी इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, मंत्री सतीश महाना की पुत्र वधू से लूट का खुलासा हुआ तो मुझे भी उम्मीद बंधी थी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराकर चोरी गए सामान की बरामदगी कराने की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed