फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leaders security removed.

खास से 'आम' हो गए अखिलेश के करीबी 25 सपा नेता, सुरक्षा हटाई गई

Fri, 17 Mar 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Mar 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
 SP leaders security removed.
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

सपा नेताओं की सुरक्षा वापस होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को कार्यवाहक  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों की सुरक्षा वापस होनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, सत्ता के करीबियों को उपलब्ध कराए गए गनर भी पुलिस लाइंस वापस बुलाए जा रहे हैं। हालांकि सुरक्षा हटाने को लेकर शासन स्तर से कोई आदेश नहीं हैं। लेकिन पद के हिसाब से उपलब्ध सुरक्षा वापस ली जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, जिला स्तर पर उपलब्ध कराई गई सुरक्षा एसएसपी या एसपी द्वारा हटाने की बात कही जा रही है। बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव के करीबी अरविंद सिंह गोप, अभिषेक मिश्र, बलवंत सिंह रामू वालिया, राजेंद्र चौधरी और रविदास मल्होत्रा की सुरक्षा में लगे अधिकतर लोगों को वापस बुला लिया गया है। इनके अलावा विभिन्न विभागों के सलाहकार, निगमों के चेयरमैन, आयोग के सदस्य समेत कुल 25 लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 को जेड और 50 को मिली है वाई श्रेणी की सुरक्षा

 SP leaders security removed.

प्रदेश में जेड प्लस श्रेणी, जेड श्रेणी और वाई श्रेणी की 72 लोगों को सुरक्षा प्रदान की गई थी। इसमें छह लोगों को केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा दी गई है, जबकि अन्य 66 लोगों को यूपी सरकार ने सुरक्षा मुहैया कराई है।

गृह विभाग के आंकड़ों की मानें तो प्रदेश में आठ लोगों को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। 14 लोगों को जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध है। स्कॉर्ट समेत वाई श्रेणी की सुरक्षा 15 लोगों और बिना स्कॉर्ट के वाई श्रेणी की सुरक्षा 35 लोगों को मिली है।

इसके अतिरिक्त 60 लोगों को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी। एक अधिकारी की मानें तो सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार और शासन मिलकर निर्णय लेते हैं, गृह विभाग उसकी प्रक्रिया पूरी करता है और सुरक्षा मुख्यालय की जिम्मेदारी सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

किस श्रेणी में कितने जवान

 SP leaders security removed.

एक्स श्रेणी-कांस्टेबल रैंक के 3 पीएसओ

वाई श्रेणी-कांस्टेबल रैंक के 6 पीएसओ गनर के रूप में और घर की सुरक्षा के लिए एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल की गारद।

वाई श्रेणी (स्कोर्ट के साथ)- कांस्टेबल रैंक के 6 पीएसओ के साथ एक गाड़ी, जिसमें ड्राइवर और एक हेड कांस्टेबल और तीन सिपाही, घर की सुरक्षा के लिए एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल की गारद।

जेड श्रेणी- सब इंस्पेक्टर रैंक के 6 पीएसओ, तीन वर्दी में ऑटोमैटिक वेपन के साथ और तीन सादे ड्रेस में छोटे वेपन के साथ, घर के आगे और पीछे दोनों ओर सुरक्षा के लिए दो हेड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबल की गारद।

जेड प्लस श्रेणी- बुलेट प्रूफ गाड़ी, सब इंस्पेक्टर रैंक के 6 पीएसओ, तीन वर्दी में ऑटोमैटिक वेपन के साथ और तीन सादे ड्रेस में छोटे वेपन के साथ, घर के आगे और पीछे दोनों ओर सुरक्षा के लिए दो हेड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबल की गारद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed