{"_id":"30e93071eee7f56c312df6e80c2ec719","slug":"sp-leaders-praising-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों की जुबान पर राजनाथ की वाह-वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों की जुबान पर राजनाथ की वाह-वाह
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Jul 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा से जुड़े व्यापारी नेता मुख्यमंत्री रह चुके भाजपाई राजनाथ की वाह-वाह कर रहे हैं। मामला कुछ यूं है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सूबे की आमदनी बढ़ाने का एक दिलचस्प तरीका निकाला। फैसला हुआ कि ट्रकों को अंडरलोड चलाने पर सख्ती कर दी जाए। चक्कर बढ़ेंगे तो डीजल की खपत बढ़ेगी। सरकार का टैक्स बढ़ेगा।
टैक्स कितना बढ़ा, यह तो आगे पता चलेगा। पर, सपाइयों के दिल की धड़कनें जरूर बढ़ गई हैं। सूबे में महंगाई बढ़ती जा रही है। सपा से जुड़े व्यापारी नेता हलकान हैं।
विज्ञापन
उन्हें एक तरफ ट्रांसपोर्टरों के ताने सुनने पड़ रहे है, तो दूसरी तरफ व्यापारियों के। आम आदमी में जो मिल जाता है, वह भी दो-चार बातें सुना डालता है।
बेचारे दर्द जताने के अलावा और कुछ कर भी नहीं पा रहे हैं। राजनाथ की वाह-वाह करते हैं। कहते हैं, ‘तब भी अधिकारियों ने ऐसा ही किया था। पर, राजनाथ ने व्यापारियों से बात की।
विज्ञापन
व्यापारियों का सुझाव मानते हुए व्यावहारिक फैसला किया कि सरकार को हर ट्रक पर इतना अतिरिक्त कर चाहिए। ट्रांसपोर्टर को जितना लादना हो लादे। कोई उसे नहीं रोकेगा। जो रोकेगा, सरकार उस पर सख्ती करेगी।
सरकार की आमदनी भी खूब बढ़ी थी। वसूली बंद हो गई थी और बाजार में भाव भी सस्ते।’