{"_id":"61bacaf87d6cb40fcd5d7bf5","slug":"sp-leaders-arvind-singh-gop-and-bjp-mp-lallu-singh-on-development-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने: सपा नेता बोले- सरकार ने सिर्फ झूठ बोलने का काम ही अच्छे से किया, भाजपा सांसद ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने: सपा नेता बोले- सरकार ने सिर्फ झूठ बोलने का काम ही अच्छे से किया, भाजपा सांसद ने दिया जवाब
Thu, 16 Dec 2021 10:43 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:43 AM IST
सार
सपा नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का कहना है कि भाजपा राज में जनता परेशान है। सरकार ने जो भी वादे किए थे वो पूरे नहीं किए हैं।
विज्ञापन
अरविंद सिंह गोप व लल्लू सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर विकास के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। जिस पर भाजपा के फैजाबाद से सांसद लल्लू सिंह ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
सरकार ने सिर्फ झूठ बोलने का काम ही अच्छे से किया
सपा नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार सिर्फ झूठ बोलने में अव्वल है। शेष कामों में यह जीरो रही है। सरकार के पास विकास या रोजगार का कोई एक भी ऐसा काम गिनाने के लिए नहीं है, जिसका शिलान्यास व लोकार्पण दोनों इसने किया हो। नंबर देना हो तो शून्य से भी कम नंबर दिए जाएंगे। किसान खाद ढूंढ रहे हैं। आम आदमी अपने खातों में 15 लाख रुपये ढूंढ रहा है। नौजवान रोजगार ढूंढ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।
विज्ञापन
किसान हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए कि उसने किसानों को सस्ता डीजल एवं खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए क्या किए। प्रदेश में 2012 से भी तेज आंधी साइकिल के पक्ष में चल रही है। लोगों की उम्मीद अब सिर्फ अखिलेश यादव हैं। भाजपा 50 सीटों के भीतर सिमट जाएगी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी एहसास हो गया है कि सिर्फ प्रदेश के सहारे वह चुनाव नहीं लड़ पाएगी। इसीलिए पूरा केंद्रीय नेतृत्व लगातार उत्तर प्रदेश में डेरा डाले है। सरकार से निराश, हताश जनता ने भाजपा को विदा करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
अपराधों पर लगी लगाम, विकास को मिली उड़ान
फैजाबाद से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई है। विकास के कामों को उड़ान दी है। विकास उन लोगों को नहीं दिख रहा है जो सत्ता का इस्तेमाल अपने परिवार के लिए करने के आदी रहे हैं। अपराधियों को संरक्षण देना जिनका शौक है। लगभग 40-42 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं अथवा बन रहे हैं। पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक विश्वविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान खोले जा रहे हैं।
सप्तपुरियों में पहला स्थान रखने वाली भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्यता एवं भव्यता दिलाने में जुटे हैं।
प्रदेश में बन रहे और पूर्ण हो चुके पूर्वांचल एक्सप्रेसवे ने विकास का नया मार्ग खोला है। हवाई अड्डों का निर्माण प्रदेश में उद्योगों की राह तो आसान ही कर रहा है, सांस्कृतिक पर्यटन के अवसर भी बढ़ा रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। गरीबों को उनके कल्याण की योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया गया है। सरकार ने सिर्फ भौतिक ही नहीं सांस्कृतिक विकास में भी कीर्तमान बनाया है। इसी से परेशान विपक्ष स्तरहीन राजनीति पर उतर आया है।