फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leaders are using helicopters for campaigning

सपा नेता हेलीकॉप्टर से लाएंगे यूपी का दलित वोट

Thu, 10 Apr 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Apr 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
sp leaders are using helicopters for campaigning

समाजवादी पार्टी अति पिछड़ी जातियों को गोलबंद करके जनाधार बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन


पहले ऐसी 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।

अब उसे पारित कराने के नाम पर इनसे समर्थन की मांग की जा रही है। इन जातियों के नुमाइंदों को पार्टी ने चुनाव के दौरान व्यापक समर्थन करने के लिए हेलीकॉप्टर मुहैया कराया है।

इनसे उड़नखटोले से ही घूमकर जनसभाएं करने को कहा गया है। समाजवादी पार्टी लंबे समय से पिछड़े वर्ग को गोलबंद करने का प्रयास कर रही है।

पिछड़े वर्ग वोट का छीनने की कोशिश

sp leaders are using helicopters for campaigning

निषाद, राजभर, मंसूरी, नाई, प्रजापति आदि जातियों के नेताओं को पार्टी ने राज्यमंत्री का दर्जा देकर लालबत्ती से नवाजा है।

इस तरह की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज चुकी है।

पिछले साल जुलाई-अगस्त के महीने में पार्टी ने प्रदेश भर में पिछड़ा वर्ग मंडलीय सम्मेलन करके इस बात का संदेश देने का प्रयास किया कि पिछड़ों और अति पिछड़ों की वही हिमायती है।

अब चुनाव की घोषणा के बाद अति पिछड़ी जातियों के नेताओं को पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से ही करें प्रचार

sp leaders are using helicopters for campaigning
उनको हेलीकॉप्टर मुहैया कराया गया है ताकि वे एक दिन में कई जनसभाएं कर सकें। हेलीकॉप्टर देकर पार्टी उनके महत्व के बारे में भी वोटरों को बताना चाहती है।

अति पिछड़ों को गोलबंद करने की जिम्मेदारी रामदुलार राजभर, गायत्री प्रसाद प्रजापति, राम आसरे विश्वकर्मा, हीरा ठाकुर, विद्यावती राजभर, अनीस मंसूरी आदि नेताओं को पार्टी ने सौंपी है।

सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि 14 अप्रैल को ये नेता चंदौली लोकसभा के सकलडीहा और मुनारी में जनसभाएं करेंगे।

वाराणसी संसदीय सीट पर भी उनको बुलाने की योजना है। स्थानीय स्तर पर भी चुनाव प्रचार में पार्टी इन बातों का ध्यान रख रही है।
विज्ञापन

अलग अलग जातियों के नेताओं की टीमें

sp leaders are using helicopters for campaigning
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने वालों को कहा गया है कि वे विभिन्न जातियों के नेताओं की दो टीमें गठित कर लें।

प्रचार के समय अलग-अलग दिन इन टीमों के छह-सात सदस्यों को उन जातियों को बहुलता वाले गांवों में लेकर जाएं।

पार्टी संगठन के एक वरिष्ठ नेता ने इस योजना की तस्दीक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed