फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader Sumaiya Rana house arrest in Lucknow.

Lucknow: सपा प्रवक्ता सुमैया राना को पुलिस ने किया नजरबंद, सीएए के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की थी आशंका

Fri, 15 Mar 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Mar 2024 12:01 AM IST
सार

मरहूम शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना को घर में नजर बंद कर दिया गया है। सीएए लागू होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन
SP leader Sumaiya Rana house arrest in Lucknow.
सुमैया राना (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राना को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। सीएए लागू होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया। हालांकि, पुलिस का कहना था कि यह निगरानी भर है। उधर, सुमैया ने आरोप लगाया कि यह व्यवहार पूरी तरह गलत है। वे सीएए का हमेशा विरोध करती रहेंगी और इस बार और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


मरहूम शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया शिवम टाकीज के पास सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात कैसरबाग थाने की पुलिस उनके यहां पहुंची और घर से बाहर जा रहीं सुमैया को रोक दिया गया। कहा गया कि उन्हें कम से कम शुक्रवार की रात तक तो बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इसे लेकर सुमैया की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन


सुमैया ने कहा कि यह व्यवहार गलत है। उनके पिता मुनव्वर राना का हाल ही में इंतकाल हुआ है और मां इद्दत में हैं। उनसे मिलने के लिए वह दिन में एक बार उनके पास जरूर जाती हैं, लेकिन पुलिस उन्हें घर से निकलने ही नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि शुक्रवार को सीएए के विरोध में शहर में धरना-प्रदर्शन किया जा सकता है। इसे रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह का कहना है कि जुमे के मद्देनजर निगरानी के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। नजरबंद जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed