फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp leader gayatri comments on mayawati

'मायावती पागल, आगरा जाकर इलाज कराएं'

Thu, 01 May 2014 10:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
sp leader gayatri comments on mayawati

सपा के कद्दावर नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति ने मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है कि मायावती खुद पागल हो गईं हैं और उन्हें आगरा जाकर अपना इलाज करवाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मायावती का हाथी बिना पिलवान का है।

प्रसाद ने मायावती के उस बयान के जवाब में यह पलटवार किया है, जिसमें मायावती ने सपा प्रमुख को पागलखाने भेजने की बात कही थी।

बताते चलें कि बुधवार को फैजाबाद में एक जनसभा में मुलायम सिंह यादव ने मायावती पर अभद्र टिप्पणी की थी, उसके बाद ही मायावती ने उन्हें पागलखाने भेजने का बयान दिया था।

विज्ञापन

भाजपा की गोद में बैठकर सरकार बनाती हैं माया

sp leader gayatri comments on mayawati

गायत्री प्रसाद ने कहा, नेताजी को पागलखाने जाने की जरूरत नहीं है, मायावती को है।

उन्होंने कहा कि मायावती को कुछ समझ नहीं आ रहा है तभी वह भाजपा की गोद में बैठ रही हैं।

गायत्री ने कहा, क्या मायावती भाजपा की गोद में बैठकर सरकार नहीं बनाईं? क्या वह नरेंद्र मोदी के समर्थन में गुजरात नहीं गईं?

श्री प्रजापति ने कहा कि नेताजी पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।

माया ने क्या कहा था

sp leader gayatri comments on mayawati

मुलायम द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का करारा जवाब देते हुए मायावती ने कहा था कि मुलायम का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है, उन्हें पागल खाने भेज देना चा‌हिए।

मायावती ने यादव को महिला व दलित विरोधी बताते हुए चुनाव आयोग से उनकी चुनावी सभाओं पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बसपा मुखिया ने कहा कि मुलायम ने चुनावी लाभ के लिए जातीय हिंसा भड़काने की योजना के तहत यह बयान दिया है।

विज्ञापन

क्या कहा था सपा प्रमुख ने

sp leader gayatri comments on mayawati

चुनावी दौर में नेताओं का एक दूसरे पर बयान देना जारी है। फैजाबाद में एक्र रैली के दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मायावती पर आपत्तिजनक बयान दे दिया।


फैजाबाद के जीआईसी में बुधवार को आयोजित रैली में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर फिर जुबान फिसली।

उन्होंने मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि इनको श्रीमती कहूं, कुवांरी, बेटी या फिर बहन..।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed