फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader died get beaten.

UP: पुलिस के सामने सपा नेता को पीट कर मार डाला

Sun, 31 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
SP leader died get beaten.

नौका विहार, फूलबाग फूलमंडी खाली कराने पहुंचे अफसरों और पुलिस ने विरोध कर रहे फूलबाग फूल मंडी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद उमाकांत यादव और फूल किसानों को जमकर पीटा।

विज्ञापन


बाहर से आए 20-25 अन्य युवकों ने भी पुलिस और अफसरों के सामने फूल किसानों पर हमला करके जमकर मारपीट की जिससे सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र सचिव गंगा प्रसाद साहू की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। आठ व्यापारी जख्मी भी हुए।
विज्ञापन


मंडी उजाड़ने के बाद पुलिस ने घायल उमाकांत को कोतवाली ले जाकर हवालात में डाल दिया। उन पर शांति भंग का मामला दर्ज किया। लोगों ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को सूचना दी तो उन्होंने शहर के नेताओं से बात की। फिर गुस्साए सपाई कोतवाली थाने पहुंच गए और हवालात में बंद उमाकांत को छुड़वा लिया और उनसे तहरीर भी दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने रात में ही मंडी स्थल में धरना दे दिया और सुबह पुन: मंडी लगवाने का ऐलान किया।

सिटी ‌मजिस्ट्रेट ने मारा थप्पड़

SP leader died get beaten.

फूलबाग में नौका विहार के बाहर अगस्त 2014 से फूलमंडी लग रही है। डीएम ने शुक्रवार को इस मंडी को खत्म कराने के निर्देश दिए।

शनिवार को इसका पता चलने पर क्षेत्रीय पार्षद नीना अवस्थी, नवीन पंडित, शमीम आजाद आदि वहां पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से फूलमंडी न हटाने की मांग की।

दोपहर करीब एक बजे पार्षदों के लौटने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अमरपाल सिंह, एसीएम, कोतवाली सीओ ओपी सिंह, नगर निगम जोन-1 के प्रभारी नंदकिशोर जेसीबी लेकर वहां पहुंचे तो महिलाओं सहित अन्य व्यापारी विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए।

फूलबाग फूलमंडी के अध्यक्ष उमाकांत यादव का आरोप है कि उन्होंने विरोध किया तो सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें थप्पड़ मारा, तभी शिवाला के 20 - 25 युवक वहां पहुंचे और अफसरों के सामने ही किसानों को गिरा-गिरा कर पीटने लगे। उमाकांत को भी पीटा। उनके 35000 रुपये और अंगूठी छीन ली।

आठ-नौ लोगों को चोटें आईं

SP leader died get beaten.

किसानों भइयन, अरविंद कुशवाहा सहित आठ-नौ लोगों को चोटें आईं। इसके बाद अफसरों ने जेसीबी चलाकर मंडी तोड़ डाली और फूल फेंक दिए।

फूलबाग फूलमंडी के संरक्षक सोनेलाल ने बताया कि बवाल के दौरान गौशाला, डिफेंस कालोनी निवासी सपा नेता गंगा प्रसाद साहू को भी चोट आई। गिरने से उनके सीने में दर्द होने लगा। साथ में मौजूद बेटा सुरेंद्र उन्हें लालबंगला के एक नर्सिंगहोम में ले गया, जहां से दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

सोनेलाल ने तुरंत फैक्स से पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल यादव को सूचना दी तो शिवपाल ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद रात में सपा नगर अध्यक्ष महताब आलम सहित तमाम सपाई कोतवाली पहुंचे और उमाकांत को छुड़वाया।

शिवपाल से बातचीत के  बाद किसानों और व्यापारियों ने उसी स्थल पर 31 जनवरी को सुबह से पूर्ववत फूलमंडी लगाने का ऐलान किया। रात में वे वहां धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed