फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sp leader Azam khan comment on pulwama attack in Lucknow

पीएम होता तो 40 जवानों की मौत पर 40 सेकंड में कर देता पाक पर हमला: आजम

Thu, 28 Mar 2019 08:37 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Mar 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Sp leader Azam khan comment on pulwama attack in Lucknow
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला
सपा महासचिव व पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि यदि मैं प्रधानमंत्री होता तो पुलवामा में 40 जवानों की मौत के बाद पाकिस्तान पर हमले में 40 सेकंड न लगाता। अंजाम से बेखबर पाक पर तुरंत अटैक कर देता।
विज्ञापन


सपा दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने कहा कि किसी की भी मृत्यु हो जाए हिंदुओं में अंतिम संस्कार और मुसलमानों में नमाजे जनाजा जरूर होती है। माना जाता है कि इसके बिना मोक्ष नहीं मिलता। यदि लाश न मिले तो मुसलमानों में गयाबाने नमाजे जमाना अदा की जाती है। उन्होंने कहा, एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के 450 लोग मारे गए। हो सकता है इससे भी ज्यादा मरें हों।
विज्ञापन


पता नहीं पड़ोसी पाक कैसा इस्लामिक मुल्क है जो इतने लोगों की मौत पर भी नमाजे जनाजा अदा नहीं की गई। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके खोखले नारों और वादों से जनता का दिल भर चुका है। यदि मोदी के हर खाते में 20 लाख रुपये देने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के झूठे वादों पर यकीन कर सकता है तो प्रधानमंत्री को कांग्रेस के 72 हजार रुपये देने के वादे पर यकीन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रामपुर प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा, मेरे सीबीएससी बोर्ड के चार स्कूल हैं। इनमें गरीब बच्चों को बहुत कम फीस पर शिक्षा दी जाती है, लेकिन दो कमरे खाली कराने के नाम पर डीएम के आदेश पर एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चों के कान पकड़े, सिर पर कुर्सियां रखवाईं। प्रशासन ने पानी टैंक के कनेक्शन काट दिए। कहा कि सीएम आदित्यनाथ संवैधानिक पद पर बैठकर काट देंगे, ठोक देंगे जैसी भाषा का प्रयोग करते हैं। उससे आने वाली पीढ़ी को क्या संदेश और शिक्षा देंगे।


जयप्रदा पर कहा, भाजपा को इंर्पोटेड प्रत्याशी लाने पड़ रहे
आजम खान ने जया प्रदा को रामपुर से टिकट देने पर तंज कसते हुए कहा कि कई जगहों पर भाजपा को प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे हैं। इंपोर्टेड प्रत्याशी लाने पड़ रहे है। हमारे रामपुर में भी ऐसा ही हुआ है। लेकिन हम अपना चुनाव लड़ेंगे, जनता के बीच अपना एजेंडा और घोषणा पत्र लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed