{"_id":"57fa38633bd49187f9f2b8a931d7a8da","slug":"sp-is-working-against-communal-forces-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मुहिम चला रही सपा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मुहिम चला रही सपा'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Aug 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सपा ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जबर्दस्त मुहिम चलाई है।
विज्ञापन
इससे धर्मनिरपेक्षता के विरोधी परेशान हैं और किसी न किसी तरह राज्य में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। इसके लिए वे कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे हैं।
प्रदेश में सक्रिय सांप्रदायिक ताकतें सुनियोजित और संगठित ढंग से समाजवादी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान की साजिश में जुटी हैं।
अखिलेश यादव के नेतृत्व में भारी बहुमत की सरकार तमाम लोक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
यह भाजपा नेतृत्व को बुरी तरह खल रहा है। इसलिए वे लोग राज्य सरकार के कामकाज पर अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं।