फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP is on election mode in Uttar Pradesh.

माहौल गर्माया, सपा ने मंत्रियों को किया तैनात

Sun, 07 Sep 2014 12:34 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Sep 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
SP is on election mode in Uttar Pradesh.

विधानसभा की 11 और लोकसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को निघासन और बलहा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सात और आठ सितंबर को मैनपुरी में पांच सभाएं करके तेजप्रताप सिंह यादव के लिए वोट मांगेंगे। विधानसभा की सीटें भाजपा से छीनने और मैनपुरी के गढ़ को बरकरार रखने के लिए सपा कोई कसर नहीं छोड़ रही।
विज्ञापन


सपा ने सभी सीटों पर मंत्रियों की जिम्मेदारी लगाकर भाजपा की घेराबंदी की पूरी कोशिश की है। शिवपाल के साथ ही मुलायम सिंह यादव भी प्रचार में कूद रहे हैं।

वहीं सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रमों को भी जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। एक दिन के लिए उनका मैनपुरी जाने का कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ही एकमात्र विकल्प

SP is on election mode in Uttar Pradesh.

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि लोकसभा के एक और विधान सभा के 11 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों में मतदाताओं के सामने सपा ही एकमात्र विकल्प है। सपा को सामाजिक सद्भाव और विकास के नाम पर जीतने का भरोसा है।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने धर्मनिरपेक्षता को हमेशा मजबूती दी हैं। अशांति, आतंक और सांप्रदायिकता की राजनीति करने वालों की दाल उत्तर प्रदेश में सपा के रहते गलने वाली नहीं है।

प्रदेश का मतदाता अब भाजपा के झूठे वादों में फंसने वाला नहीं है। केंद्र में भाजपा की सत्ता के 100 दिनों में ही उसके सौ-सौ आंसू निकल चुके है। मंहगाई, बेकारी की मार से सभी त्रस्त है। सीमाओं पर संकट हैं।

वहीं दलित चिंतक लालजी प्रसाद निर्मल ने सामाजिक न्याय के आंदोलन को बल देने के लिए सपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की है।

किया मुलायम का गुणगान

SP is on election mode in Uttar Pradesh.

डॉ. निर्मल ने कहा कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह विधानभवन के सामने डॉ. अंबेडकर महासभा और पुस्तकालय की स्थापना की।

विधानसभा मार्ग का नाम बदलकर डॉ. अंबेडकर मार्ग किया और विधानभवन के तिलक में बाबा साहब के तैल चित्र की स्थापना की।

छह दिसंबर 1993 को बतौर मुख्यमंत्री मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू करने की घोषणा की। मुलायम सिंह ने डॉ. अंबेडकर के नाम पर बनी टेली फिल्म को टेक्स फ्री भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed