फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP Goyal appointed as new Chief Secretary of UP Manoj Kumar Singh did not get extension

UP News: एसपी गोयल बनाए गए यूपी के नए मुख्य सचिव, ग्रहण किया पदभार; मनोज कुमार सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार

Thu, 31 Jul 2025 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 05:59 PM IST
सार

एसपी गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। इसके बाद मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रहे एसपी गोयल को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन
SP Goyal appointed as new Chief Secretary of UP Manoj Kumar Singh did not get extension
पदभार ग्रहण करते नए मुख्य सचिव एसपी गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। नाम की घोषणा होते ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बताते चलें कि गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी तक मुख्यमंत्री के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर काम कर रह थे। मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसरों में इनकी गिनती होती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुरुआती कार्यकाल से यह सीएम कार्यालय के प्रमुख अफसरों में एक रहे हैं।
विज्ञापन

 

SP Goyal appointed as new Chief Secretary of UP Manoj Kumar Singh did not get extension
सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते एसपी गोयल। - फोटो : अमर उजाला

दी गईं ये जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्य करते समय एसपी गोयल के पास नागरिक उड्डयन, राज्य संपत्ति एवं प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी भी थी। अब उन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनात करने के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, अध्यक्ष पिकप, यूपीडा एवं उपशा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा यूपीडास्प के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नागरिक उड्डयन और राज्य संपत्ति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद को दी गई है।

मनोज कुमार सिंह 30 जून 2024 को मुख्य सचिव बनाए गए थे। वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को जुलाई के पहले सप्ताह में पत्र भेजा था। लेकिन, उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला। हालांकि इससे पहले केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय और दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल बढ़ाया था। 

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं एसपी गोयल

केंद्र सरकार द्वारा अभी तक जितने भी मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार दिया गया था, उसका पत्र अंतिम दिन ही आया था। इसलिए ब्यूरोक्रेसी को गुरुवार की शाम तक का बेसब्री से इंतजार था। सभी की निगाहें केंद्र की ओर लगी रहीं। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार न मिलने पर शाम को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रहे एसपी गोयल को नया मुख्य सचिव बना दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed