फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP govt is best govt in Uttar Pradesh says Akhilesh Yadav.

अखिलेश ने किस-किस से की 'सरकार' की तुलना

Sat, 28 Mar 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Mar 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
SP govt is best govt in Uttar Pradesh says Akhilesh Yadav.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे तीन सरकारों के कामकाज की तुलना जनता के सामने रखें। इनमें सपा सरकार सबसे बेहतर काम कर रही है।

विज्ञापन


एक सरकार (भाजपा) दिल्ली में है, एक सरकार (बसपा) चली गई और हम समाजवादी सरकार चला रहे हैं। हमारी सरकार नेताजी के रास्ते पर चल रही है।

हमारा कामकाज तीनों में सबसे बेहतर है। बिना भेदभाव सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यकर्ता यह बात जनता तक पहुंचाएं। पित्ती का स्मरण करते हुए कहा, उन्होंने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। समाजवादी साहित्य उन्हीं की देन है। अखिलेश ने कहा कि यूपी में जनता की सरकार है।
विज्ञापन


सिद्धांत पढ़ेंगे तो कम होंगे स्वार्थ
मुख्यमंत्री ने कहा, समाजवादी हमेशा गैर बराबरी के खिलाफ  लड़ते रहे लेकिन सरकार आने के बाद कुछ का झुकाव दूसरी ओर ज्यादा हो गया है।

हम आंदोलन चलाना सीख गए हैं लेकिन समाजवादी सिद्धांत जान जाएंगे तो स्वार्थ की तरफ कम जाएंगे। नौजवानों को समाजवादी साहित्य पढ़ना चाहिए। साहित्य भी बदले दौर को देखते हुए छपना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब कागज देखकर लगता है कमजोर हो रहा आंदोलन

SP govt is best govt in Uttar Pradesh says Akhilesh Yadav.

छोटी-छोटी किताबें और उनमें लगा खराब कागज देखकर लगता है कि समाजवादी आंदोलन कमजोर है। सीएम ने कहा कि समाजवाद का अर्थ है, संपन्नता और समानता।

प्रदेश में समाजवादी सरकार है। ऐसे में काम करने की परिस्थितियां अलग तरह की है। कार्यकर्ता संघर्ष नहीं कर सकते लेकिन अन्याय के खिलाफ बात तो रख सकते हैं।

काम को बढ़ा रहे आगे: शरद

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व बदरी विशाल पित्ती के बेटे शरद पित्ती ने बताया कि पिता के काम को उनका परिवार आगे बढ़ा रहा है। चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्र में काफी काम हुआ है। गरीबों को मदद देते हैं। दक्षिण में सुनामी और उत्तराखंड की आपदा में मदद भेजी गई है।

पूर्व मंत्री भगवती सिंह, सपा महासचिव अशोक वाजपेयी, डॉ. मधु गुप्ता, सांसद नरेश अग्रवाल, जयंशकर पांडेय, मंत्री अरविंद सिंह गोप, रामकरन आर्य, योगेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम राव ने भी विचार रखे।

पित्ती परिवार की माधुरी पित्ती, अक्षय पित्ती, राधिका पित्ती और बदरी विशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट के न्यासी लक्ष्मी निवास शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed