{"_id":"642b24816a077e310905fd44","slug":"sp-gathered-to-welcome-sp-chief-showered-flowers-raebareli-news-c-13-1-164665-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सपा मुखिया के स्वागत में उमड़े सपाई, बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सपा मुखिया के स्वागत में उमड़े सपाई, बरसाए फूल
Tue, 04 Apr 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को हरचंदपुर कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते सपाई। -स
रायबरेली/बछरावां/हरचंदपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोमवार को जिलेभर में जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा चुरुवा से लेकर गदागंज क्षेत्र तक कई जगह कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। सपा मुखिया को सपाइयों ने स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने अगुवानी की। बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने टोल गेट पर स्वागत किया। सपा मुखिया का काफिला चुरुवा मंदिर पर बिना रुके ही निकल गया। कस्बे में मुख्य चौराहे पर इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, लेकिन सपा मुखिया नहीं रुके।
शकील मंसूरी, प्रमोद चौधरी, हेमंत कुशवाहा, सुरेश जायसवाल, जुबेर नगरामी आदि मौजूद रहे। हरचंदपुर में आलोक यादव, नितेश, राहुल यादव, पिंटू आदि ने फूलमाला भेंट की। प्यारेपुर में हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
सपा मुखिया के स्वागत में आईटीआई मोड़ पर मो. इलियास एवं ओमप्रकाश सोनकर, मोटल तिराहे पर डाॅ. अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में काफी युवा जुटे। सिविल लाइन चौराहे में प्रांतीय नेता ओपी यादव ने अधिवक्ताओं के साथ और बरगद चौराहे पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने व्यापारियों के साथ सपा मुखिया का स्वागत किया। व्यापारियों ने राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अरशद खान, राजेंद्र यादव, रामसेवक वर्मा, सुरेश पटेल, संजय पासी, राहुल निर्मल आदि उपस्थित रहे।