{"_id":"5ff4ccd321dd1358d6484822","slug":"sp-formed-a-nine-member-committee-to-investigate-muradnagar-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर की घटना की जांच के लिए सपा ने बनाई नौ सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर की घटना की जांच के लिए सपा ने बनाई नौ सदस्यीय कमेटी
Wed, 06 Jan 2021 02:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट पर हुई घटना की जांच के लिए नौ सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी के सदस्य 7 जनवरी को मुरादनगर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना भी देंगे। जांच कमेटी के सदस्यों में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, आशु मलिक, राशिद मलिक, विनोद सविता, रमेश प्रजापति, चौधरी राजपाल सिंह, अतुल प्रधान और वीर सिंह यादव शामिल हैं।
विज्ञापन