फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP declares new candidates in for UP election.

सपा में फेरबदल: तीन प्रत्याशी बदले, दो और टिकट दिए

Fri, 10 Feb 2017 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Feb 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
SP declares new candidates in for UP election.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी ने देवरिया की सलेमपुर, जौनपुर की केराकत और संतकबीरनगर की मेंहदावल सीट पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं जबकि वाराणसी की शिवपुर व संतकबीरनगर की खलीलाबाद सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। मऊ की मधुबन सीट सपा ने समझौते में कांग्रेस को दे दी है।

विज्ञापन


सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से सलेमपुर में मनबोध प्रसाद के स्थान पर विजय लक्ष्मी गौतम, केराकत सीट पर गुलाब चंद्र सरोज के स्थान पर संजय सरोज तथा संतकबीरनगर की मेंहदावल सीट पर लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के स्थान पर जयचंद उर्फ जयराम पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं शिवपुर से आनंद मोहन उर्फ गुड्डू यादव तथा खलीलाबाद से जावेद अहमद को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

चौधरी ने  बताया कि मऊ जिले की मधुबन सीट पर सुमित्रा यादव की उम्मीदवारी निरस्त करते हुए सपा ने यह सीट कांग्रेस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed