Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp congress seat sharing row up assembly election 2027

'भाजपा से लड़ना है या हमसे?': यूपी में गठबंधन की गांठ उलझी! सपा की प्रत्याशी सूची पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu, 26 Nov 2026 07:43 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 07:43 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। सपा की ओर से पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेताओं इमरान मसूद और राजेंद्र पाल गौतम ने नाराजगी जताई। मसूद ने कहा कि कांग्रेस सहयोगी है, भिखारी नहीं। वहीं अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन में जल्द सहमति बनने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
sp congress seat sharing row up assembly election 2027
यूपी विधानसभा चुनाव सपा कांग्रेस गठबंधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा के बीच सपा के अचानक पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने से कांग्रेस नाराज है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही पार्टी को 26 सीटें देने जैसी चीजों को खारिज किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सहारनपुर की दो सीटों पर भी सपा प्रत्याशी घोषित
सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के प्रतिनिधियों के बीच दिल्ली में दो दौर की वार्ता हुई है। जल्द ही तीसरे चरण की वार्ता भी होनी तय है। इस बीच सपा ने मंगलवार को अपने पांच प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें सहारनपुर की भी दो सीटें हैं, जहां से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सांसद हैं।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम सहयोगी हैं, भिखारी नहीं'
इमरान मसूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जो हो रहा है, इसमें गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। एक तरफ आप बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ सूची जारी कर दे रहे हैं। हम इस मामले में पार्टी से बात करेंगे कि हमें बैठना भी है या नहीं ? यह समझ ही नहीं आता है कि भाजपा से लड़ना है या हमसे ही लड़ना है। सपा कहती है कि हमने 26 सीटें दे दी है। हम आपसे मांग रहे थे क्या 26 सीटें। हम सहयोगी हैं, भिखारी नहीं। 

विज्ञापन

'हम कोई भीख मांग रहे हैं क्या?'
हम कोई भीख मांग रहे हैं क्या? आप सीटें घोषित कर रहे हैं और हमें मीडिया से हमें इसकी जानकारी मिल रही है। यह गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लगता है। आप सूची जारी कर रहे हैं तो 403 की जारी कर दो। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 26 सीट की तो कोई बात ही नहीं है। बात हमारी 403 सीट पर चल रही है। उस पर बातचीत फाइनल हो जाएगी, तब हम सबको सूचित करेंगे। 

पांच सीटों पर समझौता नहीं करेगी सपा : इकरा  
सांसद इकरा हसन ने कहा है कि समाजवादी पार्टी अपने पांच मौजूदा विधायकों की सीटों पर कांग्रेस से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में यह बात कही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इकरा हसन को कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए गठित चार सदस्यीय समिति में शामिल किया है। हसन ने कहा कि इन सीटों पर कांग्रेस का दावा तार्किक नहीं है। हालांकि, अन्य सीटों पर कांग्रेस के पास जीत का समीकरण होने पर बातचीत की जा सकती है।

कांग्रेस से पूछकर नहीं देंगे मेहनती नेताओं को टिकट  
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ भाजपा का मुकाबला किया था। आगे भी मिलकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को वही सीटें मिलेंगी जहां उसके जीतने की संभावना होगी। पार्टी की ओर से जिन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है, वे जमीन पर मेहनत कर रहे हैं। अब हम ऐसे लोगों को टिकट कांग्रेस से पूछकर तो नहीं देंगे। भाजपा को हराने के लिए सभी सेकुलर ताकतों को एक साथ खड़े होना चाहिए। हम उसी दिशा में काम कर रहे है।

कांग्रेस को कम सीटें देने का सवाल नहीं : शिवपाल
सपा-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है और कांग्रेस को कम सीटें देने का सवाल ही नहीं उठता। मुख्य लक्ष्य 2027 में भाजपा को हराकर सत्ता से हटाना है। यह बात बुधवार को प्रतापगढ़ में एक निजी कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही। g गठबंधन की सभी सीटों पर जीत के लिए चर्चा चल रही है और जल्द ही सहमति बन जाएगी। बड़े गठबंधन से बड़ी जीत का दावा करते हुए शिवपाल ने भाजपा को कमजोर बताया और आरोप लगाया कि जनता के पैसे से बने बजट में विकास के बजाय केवल बंदरबांट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed