फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP-Congress rift again: SP said Congress is not following the dharma of alliance

सपा-कांग्रेस की रार:चौधरी बोले- गठबंधन धर्म नहीं निभा रही कांग्रेस, पलटवार-मप्र में कांग्रेस को हरा रही है सपा

Fri, 03 Nov 2023 08:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 Nov 2023 08:18 PM IST
सार

रवि प्रकाश वर्मा के कांग्रेस में जाने के सवाल पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इंडिया का घटक दल होने के नाते कांग्रेस को भाजपा के लोगों को अपने में शामिल कराना चाहिए।

विज्ञापन
SP-Congress rift again: SP said Congress is not following the dharma of alliance
राजेंद्र चौधरी

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वर्मा खीरी सीट से तीन बार लोकसभा व एक बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। बताते हैं कि इस बार सपा ने उन्हें टिकट न देने का फैसला किया था, जिससे वह नाराज चल रहे थे। वहां से सपा नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव उत्कर्ष वर्मा को लड़ाने का संकेत दे दिया है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि खीरी में पार्टी की आंतरिक परिस्थितियों के कारण वह कार्य करने में असमर्थ हैं। रवि प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को खीरी में अपने समर्थकों के साथ बैठक करके आगे की रणनीति भी तय की। वह 6 नवंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। वर्मा का इस्तीफा सपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है। क्योंकि, लखीमपुर खीरी के गोला निवासी वर्मा सपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन


रवि प्रकाश वर्मा 1998 से 2009 तक सपा सांसद रहे। वर्ष 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव वह हार गए। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्ष 2014 में चौथे नंबर पर रहने के बावजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। वर्ष 2019 में महागठबंधन के तहत उनकी पुत्री पूर्वी वर्मा को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ाया, वह भी नहीं जीत सकी। वर्मा किसी अन्य नेता को पार्टी में जमने नहीं देते थे और खुद भी जीतने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में पार्टी का किसी और पर दांव लगाने की सोचना एकदम जायज कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन धर्म नहीं निभा रही कांग्रेस -सपा
रवि प्रकाश वर्मा के कांग्रेस में जाने के सवाल पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इंडिया का घटक दल होने के नाते कांग्रेस को भाजपा के लोगों को अपने में शामिल कराना चाहिए, पर वह सपा के लोगों को ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन धर्म नहीं निभा रही है।


मप्र में सपा कर रही है नुकसान-कांग्रेस
कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा बड़ा दिल दिखाया है। मऊ उप चुनाव में बिना समर्थन मांगे पार्टी ने समर्थन पत्र जारी किया और हर कार्यकर्ता मैदान में डटकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जिताया लेकिन समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में उम्मीदवार उतार कर कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का काम किया। मध्य प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का कोई जन आधार नहीं है वहां उम्मीदवार उतार कर भाजपा की मदद कर रही है और कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध कर रही है। सपा के नेता यह स्पष्ट करें कि वह किसके साथ खड़े हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed